N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ो को लेकर सुर्खियों में रहती है। वे काम से अधिक अपने अनोखे स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वहीं उन्हें ‘सोशल मीडिया क्वीन’ का टैग भी दे दिया गया है। उर्फी हमेशा कुछ नया करते हुए नजर आती है। अपने फैशन की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी अब अपने डांस को लेकर भी वायरल हो रही है।
इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उर्फी जावेद रेट्रो गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जैसे ही इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया, वैसे ही वे मिनटों में इंटरनेट पर छा गई
बतादें कि, इस वीडियो में उर्फी जावेद शम्मी कपूर के आइकॉनिक गाने ‘ओ हसीना जुल्फों वाली' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में उर्फी ने गाने के अनुसार ही ड्रेस पहनी है। उर्फी ब्लू कलर की बैकलेस वन पीस शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “मैं डांसर नहीं हूं…बस मैंने सोचा कि इस सॉन्ग पर यह ड्रेस अच्छी लगेगी।”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

