मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Entertainment

नहीं हो रही विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी! बहन उपासना ने बताया इसे अफवाहें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नहीं हो रही विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी!  बहन उपासना ने बताया इसे अफवाहें
N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की शादी की खबरें चारो तरफ चर्चा में हैं। पर अभी उनके रिश्तेदारों को ही उनकी शादी की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। विक्की कौशल की मौसेरी बहन डॉ. उपासना वोहरा ने विक्की-कैट की शादी को लेकर दावा करते हुए कहा कि, दोनों की शादी नहीं हो रही है। यह महज मीडिया में चल रही एक अफवाहें हैं।


विक्की से हुई थी बात
उपासना ने बताया कि, शादी की बात और शादी कि तैयारियों से लेकर, तारीखें तक यह मेहज मीडिया से फैलाई गई एक अफवाहें हैं। यह शादी नहीं हो रही है। ये बस रूमर्स ही है। अगर ऐसा कुछ होता तो वो जरूर अनाउंस करते। बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो हमेशा रूमर्स उड़ाए जाते हैं और फिर बाद में कहानी कुछ और निकलती है। हाल ही में मेरी विक्की भैया से बात चीत हुई थी। ऐसी कोई बात नहीं है। बाकी अब मैं इस मैटर पर कोई और कमेंट नहीं करना चाहती, पर फिलहाल यह शादी नहीं हो रही है।'

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें