मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Fashion

गर्मी के मौसम में फेस पर लगाएं खीरे का टोनर, जानें कैसे करना है इसे तैयार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गर्मी के मौसम में फेस पर लगाएं खीरे का टोनर, जानें कैसे करना है इसे तैयार

गर्मी के मौसम में फेस पर लगाएं खीरे का टोनर, जानें कैसे करना है इसे तैयार

N
डेस्क रिपोर्टर

गर्मी के मौसम में खीरे का इस्तेमाल हर कोई करता है। यह बॉडी में पानी की कमी को पुरा करने के साथ साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं कई लोग इसे अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए यूज करते है। वहीं अगर आप चाहें तो गर्मियों के मौसम में आप खीरे का फेस टोनर भी ट्राई कर सकते हैं। खीरे का टोनर को आप आसानी से घर में तो बनाही सकते है साथ ही इसे सही तरह से यूज कर अपनी त्वचा को भी ग्लोइंग और बेदाग रख सकते है।  


गर्मियों में कई लोग स्किन का ख्याल रखने के लिए टोनर का इस्तमाल करते हैं। जहां ये टोनर पोर्स को ऑयल फ्री रखने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करता है। यह स्किन टोनर केमिकल फ्री होने के साथ साथ कई मायनों में स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते है। खीरे के टोनर को कैसे तैयार किया जा सकता है। 


खीरा और ग्रीन टी का बनाएं टोनर

खीरे और ग्रीन टी का टोनर तैयार करने के लिए आप खीरे को कद्दूकस कर उसका अच्छे से रस निकालें। अब इसमें ग्रीन टी और नींबू का रस मिलाएं। इस सभी को अच्छी तरह से अब मिला लें।अब आप इसे स्प्रे बॉटल में भरकर फ्रिज रख दें। अगर आप ग्रीन टी का यूज नही करना चाहते है तो आप पुदीने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


खीरे का टोनर लगाने के लिए आप कॉटन बॉल की मदद लें सकते है। इसके लिए आप थोड़ी सी रूई ले और उसे टोनर में डिप करें। इसके बाद आप इसे फेस और गर्दन पर लगाएं। जब टोनर सूख जाए तो आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर या फिर सीरम लगाना न भूलें। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें