N
डेस्क रिपोर्टर
शादियों का सीजन (Wedding Season Has Just Begun) शुरू हो चुका है। अगर गेस्ट लिस्ट में आपका भी नाम है तो कोरोना गाइड लाइन का पालन कर आप भी वेडिंग सीजन का मजा ले सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो कुछ ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) की मदद लेकर आप ऐसा कर सकती है। लड़कियों कि खूबसूरती उनकी आंखो से होती है जिसके लिए लड़कियां तरह तरह कि चीज़े करती है। उसी से जुड़ी आज हम आपको बताएंगे कि आप आई मेकअप (Eye Makeup) के लिए मस्कारा (Mascara Tips) का किस तरह प्रयोग कर सकती है। जिससे आपकी पलकें हेवी और आकर्षक दिखे।
किस तरह लगाना चाहिए मस्कारा
ट्रांसलूसेंट पाउडर का करें इस्तमाल
आगर आप पलकों को घना दिखाना चाहती हैं तो ट्रांसलूसेन्ट पाउडर का यूज कर सकती है। मस्कारा लगाने के ठीक पहले थोड़ा-सा ट्रांसलूसेन्ट पाउडर को अपनी पलकों में लगाए। पलकों में पाउडर की एक पतली सी लेयर लगाएं फिर उसके बाद पलकों पर मस्कारा का एक कोट लगाएं। अगर आपको इससे भी ज़्यादा वॉल्यूम चाहते हैं तो मस्कारा के एक कोट को सूखने के बाद दूसरा कोट भी लगाएं।
वॉल्यूम को बढ़ाने वाला मस्कारा को करें यूज
अगर आप साधारण मस्कारा यूज करती हैं तो इस खास अफ़सर पर आप वॉल्यूम बढाने वाले मस्कारा यूज कर सकती है। ये बाजार में अपको आसानी से मिल जाएगा।
पलकों को कर्व देकर लगाएं मस्कारा
अगर आप ऊपर की पलकों को स्ट्रोक देने की बदले जहां से आपकी पलकें शुरू होती है वहां से मस्कारा को थोड़ा घुमाते कर लगाएंगी तो वो जड़ों से पलकों को वॉल्यूम देगा।
मस्कारा वैंड को हमेशा रखे साफ
जब भी मस्कारा का यूज कर उसे अगली बार के लिए साफ कर लिया करे। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मस्कारा चिपक कर इकट्टा हो जाता हैं और फिर सूखने लगता है। जिनकी कारण से मस्कारा लगाने में दिक्कत होने लगती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

