N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड में जब हम नहाने जाते हैं और अपनी बॉडी में साबुन का यूज करते हैं तो स्किन की ड्राइनेस और ज्यादा बढ जाती है। बॉडी की स्किन में आगर ड्राइनेस अधिक हो जाए तो उसपर एजिंग की प्रॉब्लम तेजी से बढने लगती है। ऐसे में अगर आप कैमिकल वाले साबुन की बजाए देसी उबटन का यूज करेंगे तो आपकी स्किन में काफी फायदा होगा। उबटन आपकी स्किन को पोषण देने के साथ आपकी स्किन को नरिश भी करने का काम करता है। देसी उबटन को लगाने से स्किन पर मौजूद दागधब्बे धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं और बॉडी की हेयर ग्रोथ भी धीरे धीरे कम हो जाती है। इन सब के साथ-साथ ठंड में आपकी स्किन चमकती हुई नजर आएगी है। तो आइए जानते हैं कि ठंड में हमें कौन सा उबटन यूज करना चाहिए।
शाही उबटन का करे यूज
अगर आप इस स्पेशल उबटन का यूज अपनी स्किन को क्लीन करने के लिए करते है तो आपकी स्किन अच्छी तरह से क्लीन होगी और आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आएगा।
किन सामग्री की जरूरत होगी
इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों को जरूरत होगी, एक चम्मच व्हीट जर्म ऑयल, एक चम्मच बादाम पेस्ट, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच काजू पेस्ट, एक चम्मच पिस्ता पेस्ट, एक चौथाई मसूर की दाल का पेस्ट, एक चम्मच मलाई और एक चम्मच गुलाबजल की जरूरत होगी।
कैसे बनाना है
इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और अपनी पूरी बॉडी लगाएं। इसके बाद इसे लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बाद में अपने बॉडी को इससे स्क्रब करें। अगर आप इसे हफ्ते में दो बार यूज करेंगे तो आपको आपकी स्किन पर निखार नजर आएगा।
एंटीबैक्टीरियल उबटन
अपनी स्किन से दाग-धब्बों को पूरी तरह से हटाने के लिए आप इस खास उबटन का यूज कर सकते हैं। इस उबटन को लगाने से स्किन में हुए निशान दूर हो जाते है और एक्ने, पिंपल्स, खुजली, ड्राइनेस जेसी समस्या दूर होती है।
बनने की सामाग्री
इसे बनाने के लिए आपको एक च्ममच नीम का पाउडर, दो चम्मच चंदन पाउडर, 3 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी, थोड़ा सा पीसा हुआ खीरा का पेस्ट
बनाने की विधि
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला ले और एक सॉफ्ट पेस्ट के रूप में तैयार कर लें। अब इस उबटन को नहाते के वक्त अपने पूरे शरीर पर अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से स्क्राप करें। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। हफ्ते में इसे दो बार करने से इसका असर अपको दिखने लगेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

