शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
अगर बालों को घर पर कर रहे हैं ब्लीच, तो ध्यान रखे इन बातों का
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अगर बालों को घर पर कर रहे हैं ब्लीच, तो ध्यान रखे इन बातों का

अगर बालों को घर पर कर रहे हैं ब्लीच, तो ध्यान रखे इन बातों का

N
डेस्क रिपोर्टर
बालों की हाइलाइट करवाना अभी काफी ट्रेंड में है।  यंग लड़कियों के साथ लड़के भी अपने बालों (Hair) को हाइलाइट करवा रहे है  और हेयर ब्‍लीचिंग का खूब इस्तमाल कर रहे हैं। यह दिखने में तो स्‍टाइलिश और शानदार लुक देता ही  है, और साथ में आपकी पर्सनैलिटी को भी बोल्‍ड करता है। पर अगर हेयर विशेषज्ञों के अनुसार, बालों के लिए ब्‍लीच काफी नुकसानदे होता है। ब्लीच आपके बालों को परमानेंट डैमेम कर सकता है और आपके बाल ड्राइ भी करदेता है। पर हां अगर आप अपने बालों का खास ख्‍याल रखते है तो  बालों को  होने वाले डैमेज से बचा सकते हैं। 

जानिए  घर पर बालों को ब्‍लीच करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

यूज  से पहले निर्देशों को अच्छे से  पढ़ें
जब भी आप अपने  बालों पर ब्‍लीच यूज  करने जाएं तो सबसे पहले प्रोडक्‍ट की पूरी जानकारी अच्छे से लेने यह  जानकारी आपको  प्रोडक्‍ट के पैकेजिंग पर मिल जाएगी। अगर आप बिना पूरी जानकारी के इसे यूज  करेंगे तो आपसे कुछ  गलतियां हो सकती है। 

पैच टेस्ट करना है  जरूरी
जब भी आप  ब्लीच यूज  करने जाएं तो काम से काम  10 मिनट पहले पैच टेस्ट जरूर करलें। इससे आपको   इसके साइड इफेक्‍ट के बारे में पता चल जाएगा। 

सॉल्‍यूशन का जल्‍दी करें प्रयोग
ब्लीच के लिए आप जो भी  क्रीम को मिक्स कर रही  हैं उसे जल्‍दी ही यूज कर लिया करे। अगर उसे आप ज्यादा देर तक यानी घंटों हवा में रहेगी तो कैमिकल्‍स रिएक्‍ट भी कर सकते हैं। 

डीप कंडीशनिंग बहुत जरूरी होता है।
जब भी  आप अपने बालों को ब्लीच करे तो उससे पहले अपने बालों की कंडीशनिंग जरूरी कर लें। अगर आपके बाल पहले से डैमेज, और ड्राई है तो फिर अपने बालों पर  ब्लीच का इस्तमाल न करे।

फिर से  ना करें ब्लीच
अगर आप पहले से ही अपने बालों में  ब्लीच  करवा चुके है तो  फिर से उन बालों  पर ब्‍लीच ना करवाए। लगातार ब्लीच करवाने से बालों को ज्यादा नुकसान हो सकता है और फिर  बाल झड़ने या टूटने लगेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें