शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
जानिए कौनसी जींस आपको देगी ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानिए कौनसी जींस आपको देगी ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक
N
डेस्क रिपोर्टर

सालों से चली आ रही जींस एक बेहतरीन फैशन स्टाइल के रूप में उभर के सामने आई है। दुनिया भर में जींस को आज बड़े स्तर पर पहना जाता है। जिसमे कई तरह तरह के स्टाइलिश जींस भी शामिल है। आज के वक्त में देखा जाए तो कई ऐसी स्टाइलिश जींस बाजार में आ रही हैं, जिसे हर कोई पहन सकता है। ऐसी जींस खास तौर पर लड़कियों को ध्यान में रखतें हुए बनाई गई हैं। 


माना जाता है की फैशन के मामलों में लड़कियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्हें ये बहुत अच्छे तरीके से पता होता है कि उन पर किस तरह की स्टाइलिश जींस सूट करेगी? यही कारण है कि लड़कियां मौकों पर  स्टाइलिश जींस कैरी करके आकर्षण का केंद्र बन जाती है। दूसरी तरफ देखा जाए तो कई ऐसी भी लड़कियां होती हैं, जो हमेशा इस दुविधा में ही फंसी रहती हैं, कि हम क्या पहने? कोन सी जींस ज्यादा अच्छी दिखेंगी? इसी के चलते आज हम आपको जींस पहनने के कई अलग-अलग तरीका  बताने वाला है, जिसे अगर आप फॉलो करती हैं तो आपका लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखेगा। 

फ्लेयर्ड जींस
फ्लेयर्ड जींस का चलन कुछ सालों से काफी बढ़ गया  है। ये जींस ज्यादातर उन लड़कियों के लिए काफी अच्छी होती है, जो बहुत ज्यादा पतली होती हैं।  फ्लेयर्ड जींस को प्लेन टी शर्ट या डार्क कलर के टॉप के साथ पहना जाए तो आपको इससे  एक स्टाइलिश लुक मिलेगा।

डिस्ट्रेस्ड जींस
अक्सर कई लड़कियां खास मौकों पर रिप्ड जींस को पहनने का सोचती है। पर हर बार रिप्ड जींस को पहनना भी आपके लुक में थोड़ी कमी ला सकता है। और इसे वक्त आपको डिस्ट्रेस्ड जींस का ऑप्शन चुनना चाहिए। डिस्ट्रेस्ड जींस आपको एक ग्लैमरस लुक तो देती ही है साथ ही सर्दियों के मौसम में ठंड से भी बचाने का काम करती है।

स्किनी जींस
बीते सालों से ही  स्किनी जींस का इतना चलन बढ़ा है। देश-दुनिया में एक  बड़े पैमाने पर इस जींस को पहना जाता है। इसे आप लॉन्ग शर्ट के साथ भी पहन सकते है। आप इस जींस को पार्टी या किसी भी  खास मौकों पर पहन कर जा सकती है।

हाई वेस्ट जींस
अगर आपको किसी पार्टी में  या किसी खास जगह पर जा ना हैं तो आप हाई वेस्ट जींस को चुन सकती। हाई वेस्ट जींस अभी के समय में काफी चलन में है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें