N
डेस्क रिपोर्टर
हम सभी को मालूम है कि नहाना हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है। पर अगर आपको नहाने में टाइम लगता है और आप जल्दवाजी में नहाते हैं। जिसके कारण आपकी स्किन अच्छे से क्लीन नहीं हो पाती है। तो आप इस समस्या को आसान सी टिप्स की मदद से दूर कर सकते है। आप नहाने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर अपनी स्किन को क्लीन कर सकते है। इससे अपको नहाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पढ़ेगी। जाने किन चीजों को मिला कर नहाना चाहिए।
नहाने के पानी में मिलाएं इन चीजें को
सेंधा नमक और फिटकरी
अपने नहाने वाले पानी में सेंधा नमक या फिटकरी मिलाएं। अगर आपका नहाने वाला पानी गरम भी है तो भी आप इसने सेंधा नमक मिला सकते है। इस पानी से नहाने से आपकी थकान दूर हो जाएगी और आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही से होगा। इसके साथ ही आपके शरीर की मांसपेशियां भी रिलैक्स हो जाएंगी।
बेकिंग सोडा
अगर आपकी बॉडी पर मुंहासे और दाने होते हैं तो आप नहाते समय अपने पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाए। फिर इस पानी से नहाए। इस पानी से नहाने से अपने शरीर के सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे।
ग्रीन टी
अगर आपको, आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लाइंग करनी है तो आप अपने नहाने के पानी में चार से पांच ग्रीन टी के बैग डाल दें और उसे कुछ वक्त के लिए छोड़ दें। फिर इस पानी से नहा लें। ग्रीन टी के अंदर डिटॉक्सीफायर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए क्लींजर का काम करते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

