शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Fashion

चने की दाल है चेहरे के लिए लाभदायक, ऐसे करें इस्तेमाल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चने की दाल है चेहरे के लिए लाभदायक, ऐसे करें इस्तेमाल

चने की दाल है चेहरे के लिए लाभदायक, ऐसे करें इस्तेमाल

N
डेस्क रिपोर्टर
अभी तक अपने चने की दाल का यूज सिर्फ चने की रोटी, चना का हलवा, चना के कबाब जैसी चीजों को बनाने के लिए किया होगा। पर क्या आप यह जानते हैं कि जिस तरह आप इस दाल का यूज कर तरह तरह  की डिश बनाने और अपनी ज़ुबान के टेस्ट को अच्छा बनाने के लिए करते हैं। ठीक उसी तरह से इस दाल का यूज आप अपने फेस की खूबसूरती को निखारने के लिए भी कर सकती है।

चने की दाल से बना हुआ स्क्रब और फेस पैक आपके चेहरे को निखारने के साथ साथ ही, स्किन की हो रही ड्राइनेस और दाग-धब्बे को भी हटाने में मदद करता है।  साथ ही स्किन को सॉफ्ट वा ग्लोइंग बनाता है। तो आइए जानते है कि कैसे चने की दाल को अपने फेस पर यूज करना है।

चने की दाल को आप फेस पैक और फेस स्क्रब बनाकर अपने फेस पर यूज कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच चने की दाल लें और उसमे थोड़ा सा कप कच्चा दूध मिलाकर रात भर के लिए दल को भीगने रख दे। सुबह दोनो को मिक्सी में डालकर बारीक पीस कर  एक पेस्ट तैयार करलें। इसके बाद इस पेस्ट में आधा चम्मच शहद  और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। आखिर में पेस्ट को कम से कम दस मिनट के लिए रख दें।

केसे करें यूज
चने की  दाल से बना यह फेस पैक को यूज करने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह गुलाब जल या पानी  से क्लीन कर लें। इसके बाद इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से अप्लाई करले। फिर इसे कम से कम बीस मिनट के लिए छोर दें। उसके बाद 5 से 6 मिनट के लिए अपने फेस पर मसाज करें। फिर अपने फेस को नॉर्मल पानी से धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें