N
डेस्क रिपोर्टर
बालों की समस्या आजकल बेहद आम हो हैं। जिसमें से डैंड्रफ एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे हर कोई परेशान हैं। अगर बालों में एक बार डैंड्रफ हो जाए तो इसे क्लीन करना बेहद मुस्किल हो जाता है। इसके साथ ही इसे क्लीन करने में भी काफी समय लग जाता है। डैंड्रफ बालों को कमजोर बना देते है। जिससे बालों का टूटना, ड्राई होना जैसी समस्या आम हो जाती हैं। बालों में हो रहे डैंड्रफ को हटाने के लिए बाजार में कई तरह तरह के प्रोडक्ट्स मिलते है। जिन्हें यूज करने के बाद भी कोई फर्क नही नजर आता। ऐसे में कई लोग बालों के लिए दवाइयों का यूज करने लगते है। जो बालों की समस्या और बढ़ा देते है। ऐसे में हम आपको आज बहुत ही कारगर घरेलू उपाय (Home Remedies) बताएंगे। जिसे यूज कर आप हमेशा के लिए डैंड्रफ जेसी समस्या को दूर कर सकेंगे। तो चलिए जानते है इन घरेलू नुस्खों को।
प्याज का रस लगाए
प्याज का रस बालों के लिए बेहद अच्छा होता है। यह बालों में हो रही कई समस्या को दूर करने में मदद करता हैं। अगर आप डैंड्रफ से परेशान हो चुके है तो इसका यूज कर सकते है। इसे यूज करने के लिए एक प्याज ले और उसे मिक्सी में ब्लेंड कर लें। फिर इसे छन्नी में अच्छी तरह छान ले और एक कटोरी में इसके रस को निकल लें। अब इसे आप रूई की मदद से अपने बालों में लगाएं। कम से कम इसे अपने 20 मिनट तक बालों में लगे रहने दें। इससे आपके बाल मजबूत होंगे और बालों से डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा।
चावल के पानी का करें प्रयोग
आप अपने बालों से डैंड्रफ को हटाने और इनकी चमक बढ़ाने के लिए आप चावल के पानी का यूज कर सकती है। उसे यूज करने के लिए आप एक कप चावल लें और उसमे 4 कप पानी मिला दे। इसके बाद उबाल लें। फिर 10 मिनट उबालने के बाद गैस इसे छान लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो फिर इसे अपने बालों की जड़ों में लगा लें। इसे कम से कम 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें। फिर नॉर्मल पानी से अपने बाल को धो लें। अपको जल्द ही फर्क देखेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

