वर्षों से महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दूध का इस्तमाल करते आ रही है। आज भी इसका यूज कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जा रहा है। दूध को यूज करने से स्किन की कई सारी समस्या जैसे, स्किन से दाग धब्बें काम होना , ड्राइनेस खत्म होना, ब्लैक हेड्स होना, असमय झुर्रियां जेसी कई समस्या दूर हो जाती है। आज के समय बढ़ते प्रदूषण और तनाव के कारण हमारी फेस की स्किन पर सबसे पहले प्रभाव पड़ता है। स्किन की कई समस्या से बचने के लिए हम घर पर दूध का यूज कर आसानी से फेशियल कर सकते हैं। तो चलिए जानते है कि घर पर दूध का फेशियल कैसे करें!
इसे भी पढ़े : ठंड के मौसम में अगर आपके हाथ-पैर सुन्न पड़ते हैं, तो जानिए कैसे करें इस समस्या को दूर
क्लीनिंग
हमारी स्किन के लिए जो सबसे जरूरी होता है वो होता है स्किन को क्लीन रखना। इसके लिए आप कच्चे दूध में नींबू के रस की 2 से 3 बूंदें मिलाएं फिर कॉटन की मदद से अपने पर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से अपने फेस की मालिश करें। दस मिनट बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो दें।
मिल्क टोनर
मिल्क टोनर बनाने के लिए आप कच्चे दूध में एक चम्मच शहद को मिला कर पेस्ट तैयार कर लें फिर इसे अच्छी इसे चेहरे पर लगाकर अच्छे से मालिश करें। ऐसा करने से आपकी स्किन हेल्दी और मॉश्चराइज्ड रहेगी।
इसे भी पढ़े : MP में एक दिन में 13 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए गए
पैक लगाएं
फेस पैक बनाने के लिए कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिला कर इसे एक पेस्ट के रूप में बना लें। इसके बाद अपने इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो नॉर्मल पानी से अपने फेस को धो लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

