शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
ठंड के लिए बेस्ट है ये फेस स्क्रब, हर तरह की स्किन के लिए है फायदेमंद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड के लिए बेस्ट है ये फेस स्क्रब, हर तरह की स्किन के लिए है फायदेमंद

ठंड के लिए बेस्ट है ये फेस स्क्रब, हर तरह की स्किन के लिए है फायदेमंद

N
डेस्क रिपोर्टर
हर तरह की स्किन के लिए एक्सफोलिएट बेहद जरूरी होता है। अगर आप स्किन को स्क्रब और एक्‍सफोलिएट नहीं करते है तो फिर आप चेहरे पर कोई सा भी प्रोडक्‍ट लगा लें उसका असर नहीं होगा। दरअसल बात यह है कि, जब भी हम फेस पर स्‍क्रब करते हैं तो स्किन से डेड सेल्स हट जाते हैं और फिर सारे पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे होने पर स्किन में ब्लड सर्क्युलेशन बढ जाता है, जिस के कारण स्किन की कई सारी समस्‍याएं अपने आप खत्‍म हो जाती हैं। कई लोग ठंड के मौसम में स्‍क्रब करने से बचते है। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है। ऐसे में हम यहां अपको खास तरह के होममेड स्‍क्रब का प्रयोग बता रहे हैं। जिनकी मदद से आप ठंड में स्क्रब कर सकेंगे। 

ठंड के मौसम में अगर आप अपनी स्किन को नरिश करने के साथ डेड स्किन को हटाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा स्‍क्रबर बताएंगे जो आपकी स्किन को ड्राई होने से तो बचाएं ही साथ ही स्किन को मुलायम भी करेगी। 

क्या रहेगी सामग्री
आधा कप दही
एक से दो चम्‍मच चीनी
दो चम्‍मच कॉफी पाउडर

इस तरह बनाए स्क्रब
स्‍क्रबर को तेयार करने के लिए आप एक कटोरी लें और उसमें आधा कप दही डालें लें। ध्‍यान दें कि इसमें पानी बिल्कुल ना हो। अब इसमें एक से दो चम्‍मच शक्कर (चीनी) डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें दो चम्‍मच कॉफी का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इन सबको अच्छे से मिक्स करले। अगर ये मिश्रण ज्यादा पतला हो गया है तो आप इसमें कॉफी एक चम्‍मच और एड कर सकते हैं। फिर इन सभी को अच्‍छी तरह से मिलाकर कम से कम 5 मिनट के लिए रख दें और फिर उसके बाद इसका उपयोग करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें