धीरे धीरे गर्मी का मौसम आ रहा है। ऐसे में धूल, धूप और प्रदूषण के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बालों की सही से केयर करना बहुत जरूरी हो जाता हैं। इस तरह की समस्या से बचने के लिए हम तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। पर इसके बावजूद भी बालों की समस्या कम नहीं होती है। बाजार के प्रोडक्ट्स में कई तरह के कैमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो आपके बालों को काफी नुक्सान पहुंचते है। ऐसे में अगर आप नेचुरल चीजों की मदद ले कर अपने अपने बालों की केयर करे तो आपके बालों की कई तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी। तो आइए आज जानते है किन की मदद से हम बालों की समस्या को दूर कर सकते है। यहां आज हम आपको होममेड हेयर रिंस के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बालों को घना, मुलायम और शाइनी बना सकती है। तो चलिए जानते हैं नेचुरल हेयर रिंस कैसे बनाना है।
घर पर नेचुरल हेयर रिंस बनाने का तरीका
ब्लैक टी रिंस
ब्लैक टी रिंस तैयार करने के लिए आप दो कप पानी में ब्लैक टी बैग्स को अच्छे से उबल लें। जब ये ठंडा हो जाए तो अपने बालों को इससे धो ले। इससे आपके बाल झड़ना कम हो जाएगा।
ऐपल विनेगर रिंस
इसे तैयार करने के लिए दो कप पानी में दो चम्मच ऐपल विनेगर ले। अब अपने बालों को पहले शैम्पू से धो लें उसके बाद इस रिंस से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से बालों में नमी बनी रहेगी और पीएच लेवल कम होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

