शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
सेहत के साथ साथ फेस की स्किन के लिए भी फायदेमंद है सब्जियां, ऐसे करें इस्तेमाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सेहत के साथ साथ फेस की स्किन के लिए भी फायदेमंद है सब्जियां, ऐसे करें इस्तेमाल

सेहत के साथ साथ फेस की स्किन के लिए भी फायदेमंद है सब्जियां, ऐसे करें इस्तेमाल

N
डेस्क रिपोर्टर
लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए फ्रैश फ्रूट्स और वेजीटेबल्स का सेवन करते है। पर क्या आप जानते हैं कि सब्जियां आपकी सेहत को हेल्दी रखने के साथ-साथ स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद होती है। साथ ही इनसे बने कुछ नेचुरल फेस मास्क से आपके चेहरे पर ग्लो लाया जा सकता है। सब्जियां जहां शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करके बॉडी को अंदर से मजबूत बनाती है, वहीं कुछ सब्जियां स्किन के डेड स्किन सेल्स को हटा कर फेस पर ग्लो लाती है।  तो चलिए जानते हैं सब्जियों के फेस मास्क के बारे में जिससे चेहरे पर आसानी से ग्लो लाया जा सकता है। 

 
बनाएं पत्तागोभी का फेस मास्क
पत्तागोभी का यूज चाइनीज फूड्स में अधिक किया जाता हैं, ये डिश के स्वाद को बढ़ाने का काम करती हैं। पर ये इसका फेस पैक फेस की स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे तैयार करने के लिए आप थोड़ी सी पत्तागोभी ले और इसे अच्छे से पीसलें। फिर इसमें जरा सी ग्रीन टी मिलाएं। अब इस फेस मास्क को अपने  चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद अपने फेस को नॉर्मल पानी से धो लें। 
 
 
ऐसे बनाएं चुकंदर का फेस मास्क
चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन और एंटी डिटॉक्सिंग एजेंट मौजूद होता है। जो बॉडी में खून की कमी पूरा करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है। वहीं अगर आप इसे अपने फेस पर मास्क की तरह यूज करेंगे तो आपकी स्किन ग्लो करने के साथ क्लीन बनी रहेगी। इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए चुकंदर के जूस में हल्का सा जैतून का तेल मिलाएं, फिर इसे अपने फेस पर अच्छे से मसाज करें। सूखने के बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। 

ऐसे तैयार करें गाजर का फेस मास्क
गाजर का रस स्किन में जान डालने का काम करता है। गाजर का फेस मास्क तैयार करने के लिए गाजर के रस में आप थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इसे अच्छे से अपने फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से अपने फेस को धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें