स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए कई लोग मेडिकल उक्त चीजों की जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमला करते हैं। शहद और मुल्तानी मिट्टी भी इन्हीं में से एक है। बेशक, मुल्तानी मिट्टी और शहद का यूज स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, पर क्या आपने कभी शहद के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिला कर इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको शहद में मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके स्किन पर लगाने के कई फायदों के बारे में बताएंगे।
बतादें कि, शहद को एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्वों का बेस्ट सोर्स कहा जाता है। दूसरी ओर, मुल्तानी मिट्टी भी मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स से भरपूर मानी जाती है।
ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और शहद की मिला कर लगाने से आप स्किन की कई समस्याओं से छूटकारा पा सकते है।
मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद को मिला कर लगाने से स्किन की जलन से राहत मिलती हैं। इसके साथ ही आप अपनी स्किन को इससे ठंडा भी रख सकते हैं। इसके लिए आप धूप में निकलने से पहले अपने फेस और गर्दन पर शहद और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके लगाएं इससे स्किन गर्मी के साइड इफेक्ट से तो बचेगी इसके साथ ही यह स्किन पर रेडनेस का खतरा भी कम कर सकती है।
मुल्तानी मिट्टी का यूज स्किन की रंगत में सुधार लाने के लिए भी कर सकते है। वहीं मुल्तानी मिट्टी में शहद को मिला कर आप टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्या से भी छूटकारा पा सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

