शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
जानें कैसे पनीर को स्किन के लिए इस्तमाल किया जा सकता है, स्वाद ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी यह वरदान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें कैसे पनीर को स्किन के लिए इस्तमाल किया जा सकता है, स्वाद ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी यह वरदान

जानें कैसे पनीर को स्किन के लिए इस्तमाल किया जा सकता है, स्वाद ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी यह वरदान

N
डेस्क रिपोर्टर
आज के समय की बात करें तो कई लोग तरह तरह के बाजार के प्रोडक्ट अपनी स्किन पर यूज करते है। कई बार इन प्रोडक्ट के कारण स्किन और खराब हो जाती है। जिससे परेशान होकर लोग डॉक्टर के पास जाते है और फिर दवाइयों का सहारा लेते है। पर अगर आप इन गलतियों से बचना चाहते है तो आज हम आपको ऐसी चीज बताएंगे जिसे यूज करने से आपकी स्किन क्लीन और सॉफ्ट होगी। अपने अभी तक पनीर को तरह तरह के तरीकों से खाया होगा, पर क्या अपको मालूम है कि यह सिर्फ खाने के लिए नहीं है बल्कि इसे आप अपने चहरे पर भी लगा सकते है? पनीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पनीर सिर्फ सेहत और स्वाद को ही अच्छा नहीं बनाता है बल्कि ये सौंदर्य के लिए भी वरदान होता है। तो चलिए जानते हैं कि, किस तरह से पनीर का इस्तेमाल सुंदरता  को निखारने के लिए कर सकते है।  

 
 
पनीर का बनाए फेस पैक

पनीर और स्ट्रॉबेरी का फेस पैक
पनीर और स्ट्रॉबेरी का फेस मास्क बनाने के लिए आप पहले पनीर को कद्दूकस करलें। फिर इसमें दो स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश कर के पनीर में मिला दें। अब इन  दोनों को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें  दो चम्मच दही को मिक्स करें। फिर इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। 15 मिनिट बाद अपने फेस को नॉर्मल पानी से धो लें।

 
 
पनीर और शहद का फेस मास्क
पनीर और शहद का फेस मास्क तैयार करने के लिए पनीर को पहले मैश कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस डालें  फिर इन तीनो को अच्छे से मिक्स कर के गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर मास्क की तरह से लगाएं। फिर 15 मिनिट बाद अपने फेस को धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें