ठंड के मौसम में ड्राई स्किन होना आम बात है। कई लोग इस समस्या से परेशान रहते है। जिसके लिए वो तरह तरह के प्रोडक्ट यूज करते है। बाजार के इन प्रोडक्ट से स्किन नॉर्मल होने की जगह और खराब हो जाती है। ठंड के मौसम में स्किन बहुत ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ड्राई स्किन के लिए हम में से कई लोग तरह तरह के लोशन और मॉइश्चराइजर लगाने है पर इसके बावजूद स्किन जैसी की तैसी रहती है। ऐसे में आप ठंड के दिनों में नहाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप इन समस्या से छुटकारा पा सकते है।
इसे भी पढ़े : सीएम शिवराज ने पीएम मोदी की दीघार्यु के लिए किया महामृत्युंजय जाप
आइये जानते है कि ठंड के मौसम में किन बातों का ध्यान रखना हैं जरूरी
ज्यादा गर्म पानी से न नहायें
ठंड के मौसम में कई लोग ठंड से बचने के लिए ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन के ड्र्यूनेस बहुत ज्यादा हो जाती है। इसलिए नहाने के लिए हमेशा सादे पानी का या फिर गुनगुने पानी का ही यूज करें।
ज्यादा देर तक न नहायें
कई लोग ठंड के मौसम में नहाने से डरते है। पर अगर एक बार गर्म पानी से नहाने लगते हैं, तो फिर बहुत देर तक नहाते रहते हैं। जिसमे से ड्राई स्किन वालों को बहुत देर तक नही नहाना चहिए। गर्म पानी से नहाने से स्किन में मौजूद ऑयल कम हो जाता है। जिसके बाद स्किन में ड्राइनेस ज्यादा बढ़ने लगती है।
इसे भी पढ़े : 7 महीने बाद आए देश में कोरोना के इतने ज्यादा मामले, राज्यों की यह है स्थिति
बाथ सोप और बाथ जेल सही से चुनें
साबुन से नहाने से भी स्किन में ड्राइनेस बढ़ती है। ये हमारी स्किन में मौजूद ऑयल और नमी कोकम कर देते हैं। इसलिए ध्यान दें की नहाने के लिए मिल्क बॉडी सोप या फिर कैमिकल फ्री बाथ सोप का ही यूज करे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

