N
डेस्क रिपोर्टर
मौसम में बदलाव होने के कारण अक्सर स्किन रूखी और डल होने लगती है। मौसम ड्राय होने के कारण भी कई बार स्किन में ड्रायनेस होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह तरह के प्रॉडक्ट्स यूज करते है। हालांकि आप इससे घर बैठे भी छुटकारा पा सकती है। रूखी और ड्राई स्किन के लिए मार्केट में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। पर इनमें मौजूद केमिकल आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे कि, नेचुरल तरीके से रूखी स्किन में ग्लो कैसे लाया जा सकता है। जिसकी मदद से आप चुटकियों में ड्रायनेस की समस्या से छुटकारा पा सकती है।
सही मॉश्चराइजर का यूज करें
स्किन में नमी वापस लाने के लिए मॉश्चाइजर बेहद जरूरी है। जिसके लिए सही मॉश्चाइजर यूज करना ही मायने रखता है। पर कुछ लोग अनजाने में अपनी स्किन टाइप पर ध्यान दिए बिना ही केसा भी मॉश्चराइजर यूज कर लेती हैं। आप इस गलती को करने से थोड़ा बचें और अपनी स्किन को सूट करने वाले मॉश्चराइजर का ही इस्तेमाल करे। इसके साथ ही आप ध्यान दें कि आपके मॉश्चराइजर में एंजाइम्स, सेरेमाइड्स, नियासिनामाइड, पेपटाइड्स और ह्यालूरोनिक एसिड जैसी चीजें मौजूद हो।
जितना हो उतना पानी पिए
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बेहद जरूरी है की आप पानी ज्यादा पिए। पानी पीने से स्किन से रिलेटेड कई तरह को दिक्कत दूर होती है। शरीर में पानी की पूर्ति होना काफी जरूरी होता है। पानी स्किन को डिटॉक्स करके डेड स्किन सेल्स को दूर करने में मदद करती है।
फेस पर लगाएं शहद का फेस पैक
रूखी स्किन से निजात पाने के लिए शहद काफी कारगर नुस्खा है। इसके साथ ही इसके किसी तरह के साइड इफेक्टस नही होते।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

