शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
रातोंरात पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं इन 5 घरेलू उपायों को
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रातोंरात पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं  इन 5 घरेलू उपायों को

रातोंरात पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं इन 5 घरेलू उपायों को

N
डेस्क रिपोर्टर
आमतौर पर आपको पिंपल्‍स तब होता है, जब आप आपकी स्किन के हिसाब से सही मेकअप प्रोडक्ट का यूज नही करते, चेहरे को समय समय पर क्लीन नहीं करना, रात में सोने से पहले अपने फेस से मेकअप नहीं हटाना, PCOD की समस्‍या, प्रेग्नेंसी और पीरियड्स के समय हार्मोनल का बदलाव, खाने में शक्कर, नमक और कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा होना जैसे और भी कारण हैं। अगर आप इन पिंपल्‍स से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्‍खों को जरूर अपनाएं

एलोवेरा जेल का करे यूज 
ऐलोवेरा जेल हमारी स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर आपके फेस पर पिंपल्‍स हो गए हैं तो आप एलोवेरा जेल को पिंपल्‍स के ऊपर लगाएं और फिर उसे रातभर के लिए छोड़ दें। आप एलोवेरा का यूज स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए भी कर  सकती है। 

टी ट्री ऑयल करे इस्तमाल
टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है। जो फेस में हुए पिंपल्स से छुटकारा दिलाने के लिए बेहद सहायक होता हैं। इसका इस्तमाल करने के लिए आप इसे नारियल के तेल में 3 से 4 बूंद मिलाए और फिर इसे अच्छी तरह मिक्स करलें फिर इसे अपने अपने फेस पर लगाए।

शहद का करे यूज
शहद में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है। जो पिंपल्स को खत्म करने में बेहद मदद करते है। रात में सोने से पहले आप शहद को अपने पिंपल्स वाले एरिया में लगाएं और फिर सुबह उठकर अपने फेस को ठंडे पानी से धो लें।

ग्रीन टी का करे इस्तमाल
ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है जो सूजन और रेडनेस को कम करने में काफी मदद करते है। इसे यूज करने के लिए आप इसका एक बैग गर्म पानी में डालें फिर इसे निकालकर थोड़ी देर बाहर ठंडा होने के लिए रख दें। जब ग्रीन टी का बैग ठंडा हो जाएं तब इसे अपने पिंपल्स पर रखें। इसका इस्तमाल आप सोने से पहले करें और इसे रातभर के रातभर छोड़ दें। 

आइस
पिंपल्‍स को जल्द ठीक करना है तो आइस क्यूब का यूज करें। इसका यूज आप रात के वक्त करे। एक बर्फ का क्यूब को किसी कपड़े या पॉलीथिन में रखे और फिर उसे अपने फेस पर लगाए। यह अपको 20 सेकंड तक अपने  पिंपल्‍स पर रखना है और फिर हटाना है। ऐसा अपको चार से पांच बार करना है। यह आप कम से कम दिन में दो बार करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें