N
डेस्क रिपोर्टर
मौसम में बदलाव आने से लोग अपने फेस के साथ साथ अपनी बॉडी स्किन का भी ख्याल रखने लगते है। ठंड के बाद अब गर्मी का मौसम आने लगा है। इस मौसम में उनी और भारी कपड़ों से छुटकारा मिलकर, हल्के फुल्के कपड़े पहनने की आजादी मिल जाती है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं पार्लर जाकर स्किन केयर पर महंगे ट्रिटमेंट करवाती है। इन दिनों ऐसे में पार्लर में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। आज कल बॉडी पॉलिशिंग को बेस्ट स्किन ट्रीटमेंट माना जा रहा है। यह एक लग्जरी ट्रीटमेंट में से एक होता है। बॉडी पॉलिशिंग से बॉडी में चमक आती है। पर यह ट्रीटमेंट महंगा होने के कारण हर किसी के बजट में नही होता। पर आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस ट्रीटमेंट को अपने घर पर ले सकती हैं।
बॉडी पॉलिशिंग करने से आपकी स्किन फ्रेश, ग्लोइंग और यंग दिखाई देने लगती है। तो चलिए जानते हैं कैसे करना है हुए ट्रिटमेंट।
सबसे पहले करें स्क्रबिंग
फ्रेश और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए के लिए सबसे जरूरी होता है की आप अपनी स्किन पर स्क्रब करे। हम यह भी यही करेंगे। सबसे पहले बॉडी स्किन पर स्क्रब कर जमां डेड स्किन सेल्स को हटाएंगे। ये डेड स्किन मॉइश्चराइजर और स्किन केयर प्रोडक्ट को स्किन के अंदर जाने से रोकते हैं। डेड स्किन के कारण से इनग्रोन हेयर भी आने लगते है। स्किन को स्मूद और मुलायम बनाने के लिए स्क्रब करना बहुत जरूरी है। बॉडी पॉलिशिंग करने के लिए सबसे पहले बॉडी को माइल्ड बॉडी वॉश से अच्छे से क्लीन करें और इसके बाद अपनी बॉडी पर स्क्रबर यूज करें।
अब करे वैक्स
जब बॉडी पर अच्छे से स्क्रबिंग हो जाए तो स्किन को अच्छी तरह से पोछ कर इसपर वैक्स करें। वैक्स करने के दो फायदे होते है। पहला इससे अनचाहे आ रहे बाल और डेड स्किन हटती है और दूसरा वैक्स करने से स्किन सॉफ्ट और क्लीन होती है।
लगाएं बॉडी लोशन
वैक्स करने के बाद अपनी स्किन पर अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर लगाएं। जिससे आपकी स्किन की नेचुरल नमी बनी रहे। मॉइश्चराइजर स्किन पर आसानी से एब्जोर्ब हो जाता है। मॉइश्चराइजर कि जगह आप बॉडी बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

