पैरों की अनदेखी करने से कई बार उसमे तमाम समस्यायें होने लगती है। जिसमे से एड़ियों का फटना और क्रैक्ड हील्स एक आम समस्या हो गई है। परेशामी तो किसी भी मौसम में होने लगती है पर ये ठंड के मौसम में कुछ ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा सिर्फ महिलाओं के साथ ही नहीं होता बल्कि यह समस्या पुरुषों को भी बराबर परेशान करती है। ठंड के मौसम में हाथ-पैर सुन्न बने रहते हैं जिसके कारण रक्त-संचार सही तरह नही हो पाता है। जिसकी वजह से पैरों की एड़ियों में दरारें नज़र आने लगती हैं। कभी-कभी ये फटी हुई दरारें काफी दर्द देती हैं, तो कभी इनमें सूजन और खून भी निकलने लगता है।
इस परेशानी को दूर करने के लिए बाजार में तरह-तरह के क्रीम और जेली मिलती है। पर इन फटी एड़ियों का इलाज़ घर बैठे हर्बल तरह से भी किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में जिसे आप घर बैठे भी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।
साफ-सफाई से रहे
फटी एड़ियों से बचने के लिए जो सबसे ज्यादा जरूरी है वो है अपने पैरों की साफ-सफाई करना। इसके लिए आप किसी भी टब में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ी सी वैसलीन मिला लें। इसके बाद आप लगभग आधे घंटे तक इस पानी में अपने पैरों को डालकर बैठे रहें। अब इसे किसी ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ते हुए अपनी एड़ियों को साफ करें। अब अपने पैरो को गुनगुने पानी से धुलकर क्रीम लगा लें। ऐसा आप हफ़्ते में एक बार जरूर करें इससे अपको जल्द आराम लगेगा।
फटी एड़ियों में लगाएं नारियल का तेल
पैरो कि एड़ियों के फटने की दिक्कत को दूर करने के लिए आप रात में सोने से पहले अपने पैरो में हल्के गुनगुने नारियल के तेल को लगाएं। फिर इससे 10 से 15 मिनिट मसाज करें। इससे अपको जल्दी फर्क नजर आएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

