शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
घी का इस्तेमाल कर स्किन की अभी परेशानियों से पाए छुटकारा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
घी का इस्तेमाल कर स्किन की अभी परेशानियों से पाए छुटकारा

घी का इस्तेमाल कर स्किन की अभी परेशानियों से पाए छुटकारा

N
डेस्क रिपोर्टर

सदियों से घी का इस्तेमाल हम करते हुए आ रहे है। आज जहां घी का इस्तेमाल सिर्फ खाने तक की चीज़ों में सीमित होकर रह गया है, वहीं गुज़रे ज़माने में तंदरुस्त रहने के साथ साथ सुंदरता निखाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता था। घी के इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग मनाने के साथ साथ बालों को मुलायम और घने करने के लिए भी किया जाता है। आज हम आपको घी से जुड़े स्किन केयर टिप्स के बारे में बताएंगे। 


बतादें कि घी संस्कृत के घृत शब्द से बना है। इसका यूज औषधि के तौर पर भी किया जाता है। अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आप के लिए घी का यूज अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इससे स्किन में कसावट बनी रहती है। इसके साथ ही ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप महंगे केमिकल युक्त कॉस्मेटिक की जगह घी का भी यूज कर सकते है।


घी में एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा फैटी एसिड के गुण पाए जाते है। जो स्किन को पोषण देने का काम करते है। रूखी-बेजान स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप सोने से पहले हर रात अपने फेस पर घी का इस्तेमाल करें।


घी का इस्तमाल कर आप अपने चेहरे का निखारा भी बढ़ा सकते है। दरअसल घी स्किन पर कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिसके कारण स्किन की रंगत हल्की पड़ती है। यह स्किन को मॉइश्चराइज़ करने में भी काफी असरदार रहता है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें