N
डेस्क रिपोर्टर
भारतीय घर की हर रसोई काली इलायची रखी रहती है। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। अगर आप चाय के शौकीन है, तो इसकी खुशबू आपका ध्यान पक्का खींचती होगी। बड़ी इलायची सिर्फ खाने के स्वाद को ही बढ़ाने का काम नहीं करती, बतादें कि इसमें आयुर्वेदिक गुण भी मौजूद होते है। इसका यूज आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।
बतादें कि, बड़ी ओर काली इलायची में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन की कई तरफ की समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। यही कारण है कि, इसका यूज कई ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए किया जाता है। अगर आप भी अपनी स्किन की समस्या से परेशान है तो आप अपनी स्किन केयर रूटीन में अगर सही तरह से बड़ी इलायची का यूज करें, तो ये आपकी स्किन की सभी परेशानियों को दूर करने में मदद करेगी। तो आइए जानते हैं काली इलायची के क्या है फायदे
काली इलायची में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-C, पोटैशियम मौजूद होता है। जो स्किन की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद करता है। साथ ही यह स्किन को यूथफुल बनाने में भी काफी मददगार साबित होता है। स्किन पर नज़र आने वाले दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करता है। एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर काली इलायची का यूज कर आप मुंहासों जैसी समस्या से भी कर चुटकारा पा सकते हैं।
बड़ी इलायची का बनाएं फेशियल मास्क
इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच बड़ी इलायची का पाउडर लें और 3 चम्मच नींबू के रस। अब एक बाउल में इन दोनों चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आप इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं। 10 मिनट के बाद अपने फेस को नॉर्मल पानी से धो लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

