शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
तेल लगाने से टूटते है बाल तो ध्यान दें इन जरूरी बातों पर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
तेल लगाने से टूटते है बाल तो ध्यान दें इन जरूरी बातों पर

तेल लगाने से टूटते है बाल तो ध्यान दें इन जरूरी बातों पर

N
डेस्क रिपोर्टर
लंबे घने और काले बाल भला किसे पसंद नही होते। पर इस तरह के बाल पाने के लिए अपने बालों का खूब ध्यान भी रखना पढ़ता है। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सबसे जो जरूरी होता है वो है ऑयलिंग करना।  पर कई बार ऐसा होता है कि जब भी हम बालों में तेल लगाते है तो उस समय बाल तेजी से टूटने लग जाते हैं।  ऐसे में हम ऑयलिंग करने m के सही तरीकों पर ध्यान देने के जगह  तेल को ही खराब मान लेते हैं और हर बार बालों पर नया नया हेयर ऑयल को  ट्राय करने लगते हैं। 

बेशक कभी कभी ऐसा होता है जब कुछ ऑयल आपके बालों को जम नही पाते है पर हेयर फॉल होने की एक  एकमात्र यही वजह नही होती, आपके ऑयलिंग करने का तरीका भी काफी मायने रखता है। जिस तरह बालों में तेल लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है वहीं बालों में तेल लगाते वक्त की गई कुछ गलतियां आपके हेयर लॉस का कारण बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बालों में सही तरह से तेल लगाएं। आज हम आपको यही बताएंगे कि आप किस तरह से तेल लगा सकते है। 

सही तरह से सुलझाएं बाल
बालों में तेल लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे से  सुलझा लें। इसके लिए आप चौड़े दांत वाली कंघी का यूज कर सकती है। बालों को सुलझाने के बाद ऑयलिंग करें और हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों पर  मसाज करें। ऐसा करने से तेल आप बाल में अच्छे से लग जाएगा। साथ ही आपके बाल टूटने से बचेंगे।  

कॉटन की मदद से लगाएं तेल
बालों को ऑयलिंग का भरपूर पोषण देने के लिए आप हाथों कि जगह रूई का इस्तेमाल करें। बालों को सुलझाने के बाद कॉटन बॉल को तेल में डुबोएं फिर अपनी स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इससे आपके बाल तेल को अच्छे से सोख लेंगे और बालों में डैंड्रफ जैसी समस्या भी नही होगी। 

ऑयलिंग के बाद बालों को बांधने से बचें
कई लोग बालों में तेल लगाने के बाद अपने बालों को कस कर बांध लेते है। अपको बतादें कि  ऑयलिंग के बाद स्कैल्प काफी मुलायम हो जाती है। ऐसे में बांधने पर बाल खिंचते है जिससे आपके बाल टूट जाते है। इसलिए ऑयलिंग के बाद अपने बालों को थोड़ी देर के लिए खुला ही रहने दें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें