शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
लौंग कि मदद से करे बालों की समस्या को दूर, जाने कैसे करना है इसका इस्तमाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
लौंग कि मदद से करे बालों की समस्या को दूर, जाने कैसे करना है इसका इस्तमाल

लौंग कि मदद से करे बालों की समस्या को दूर, जाने कैसे करना है इसका इस्तमाल

N
डेस्क रिपोर्टर
आजकल की लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत के साथ साथ स्किन और बालों पर पड़ रहा है। जिसके कारण ज्यादातर लोगों में बालों का झड़ना, सफेद बाल होना और  डैंड्रफ और ड्रायनेस जेसी समस्या देखने को मिल रही है। इन समस्याओं को खत्म करने के लिए कई लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करते है।  पर इन कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के साइड इफैक्ट्स बालों को और ज्यादा खराब कर देता है। हालांकि अगर आप घर के कुछ नुस्खों की मदद ले तो आप इन समस्याओं से निजात पा सकते है। बालों की इन समस्याओं के लिए लौंग आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

 
लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल जेसे गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही लौंग यूजेनॉल,फेनोलिक, गैलिक एसिड और यूजेनॉल एसीटेट का भी बेहतरीन सोर्स होती है। इसीलिए एक तरफ जहां लौंग का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है  वही दूसरी तरफ लौंग बालों की हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है। तो चलिए जानते हैं लौंग की मदद से कैसे  बालों को समस्या को दूर किया जा सकती है। 

बालों से  डैंड्रफ होगा खत्म
बदलते मौसम और खासकर ठंड के मौसम में बालों डैंड्रफ जेसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप लौंग का इस्तेमाल करके  डैंड्रफ को कम कर सकती है।  इसके लिए आप थोड़े से पानी में लौंग डालकर उबाल लें और फिर जब ये ठंडा हो जाए तो इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें। लौंग में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बालों से डैंड्रफ को पूरी तरह से खत्म करने में मदद करते हैं।

बालों की ग्रोथ होगी अच्छी
लौंग का हेयर मास्क आपके बालों के लिए काफी अच्छा है। इसे यूज करने से आपके बालों की ग्रोथ भी  बढ़ेगी।  इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल में थोड़ी सी लौंग पीस कर मिला लें। फिर  इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं और कुछ वक्त बाद धो लें। लौंग और एलोवेरा का हेयर मास्क आपके बालों में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई  करेगा। जिससे बालों को लम्बा और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। 

 
सफेद बाल होंगे दूर 
स्कैल्प में पोषण की कमी कि वजह से सफेद बालों की समस्या होने लगती है। ऐसे में लौंग का लेप आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप लौंग के तेल और ऑर्गेनिक यूकेलिप्टस के तेल को  अच्छे से मिला लें।  फिर इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाए। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपके बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें