N
डेस्क रिपोर्टर
गर्मी के मौसम में स्किन के साथ साथ बालों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। तेज धूप, प्रदूषण और पसीने के कारण बालों कि खास देखभाल करनी पड़ती है। अगर बालों की सही से केयर न कि जाए तो बाल रूखे और बेजान होने लगते है। साथ ही, बालों की सॉफ्टनेस भी पूरी तरह से गायब हो जाती है। जिसके कारण बाल टूटने लगते हैं और बिखरे बिखरे दिखने लगते है। ऐसे में कई लोग कैमिकलयुक्त कंडीशनर या फिर हेयर पैक की मदद लेते है। जिससे कुछ वक्त तो बाल सही रहते है पर उसके बाद फिर उसी तरह हो जाते है। ऐसे में आप चाहें तो हरी धनिया और शहद का होममेड हेयर पैक का यूज कर सकते है। यह आपके बालों को मजबूत बनाने के साथ साथ खूबसूरत भी बना सकते है। बतादें कि, बालों के लिए हरा धनिया और शहद ये दोनों ही काफी फायदेमंद होते हैं। इसे यूज करने से बाल मजबूत होते है।
अपको बतादें कि, हरे धनिए में कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं शहद बालों को कंडीशनिंग करने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं इस हेयर पैक को कैसे तैयार किया जाए।
ऐसे करें पैक तैयार
इस पैक को तैयार करने के लिए आप एक कटोरी ले उसमे एक मुट्ठी ताजा हरा धनिया, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। आप इसमें नारियल तेल की बजाय अलसी का तेल भी मिला सकते है। अगर आपके बाल ज्यादा बड़े है तो आप इनकी मात्रा दोगुनी करदें।
ऐसे बनाएं हेयर पैक
पैक को बनाने के लिए आप ताजा हरा धनिया लें और उसकी जड़ हटाकर उसे अच्छे से क्लीन करलें। इसके बाद आप इसे थोड़े से पानी के साथ इसे अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट में शहद और अलसी या फिर नारियल का तेल मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करलें। तैयार हैं आपका धनिया और शहद का हेयर पैक।
ऐसे करें यूज
पैक को लगाने से पहले अपने बालों को सुलझा लें। इसके बाद इस पैक को ब्रश की मदद लेकर अपनी स्कैल्प पर सही तरह से लगाएं। जब पैक आपके पूरे सिर में लग जाए तो अपनी उंगलियों से हल्के हाथों से बालों कि जड़ों की मसाज करें। 10 मिनट मसाज करने के बाद डिस्पोजेबल शावर कैप पहन लें। फिर आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू की मदद ले कर अपने बालों को धो लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

