N
डेस्क रिपोर्टर
मौसम के बदलाव से बालों का झड़ना आम बात है। पर पुराने बालों की जगह अगर नए बाल नहीं आ रहे हैं तो ये एक समस्या है। कहां जाता है कि, हर दिन 50 से 100 बालों का झड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि इसकी जगह नए बाल उगने लगते है। जिससे दुबारा से बाल घने और हेल्दी हो जाते है। पर कई लोग ऐसे भी है जिनके बाल झड़ते तो है पर नए नही आते। जिसके बाद गंजापन और पैच जैसे निशान सिर में आने लगते है। कई बार इसका कारण हार्मोनल का बदलाव, दवाओं का साइड इफेक्ट और खान पान में की गई लापरवाही है। ऐसी स्थिति को खतरनाक होने से पहले रोकना बेहद जरूरी है। अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप होममेड हेयर मास्क का यूज कर सकते है। आज हम अपको इसी मास्क के बारे में बताएंगे तो आइए जानते है।
मेथी के बीज और प्याज के रस से तैयार किया गया मास्क नए बालों को आने में काफी मदद करता है। तो आइए जानते है इनके फायदे
क्या है मेथी के फायदे
मेथी के बीज बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह एक एनर्जी बूस्टर की तरह बालों के लिए काम करता है। मेथी के बीज में लेसिथिन पाया जाता है, यह एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करता है। मेथी के बीज में फोलिक एसिड, विटामिन A, K, और C की भरपूर मात्रा होती है। ये पोटेशियम और कैल्शियम का भी भंडार होती है। मेथी स्किन को नरिश करने के साथ साथ बालों को झड़ने से भी रोकने का काम करता है। यह बालों को घना बनाने और हेल्दी कर इनके ग्रोथ को बढाने में भी काफी फायदेमंद होता है।
क्या है प्याज के फायदे
प्याज बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह सल्फर से भरपूर होता है जो बालों को पतले होने और टूटने जैसी कई समस्याओं को दूर करता है। प्याज में सल्फर, फोलिक एसिड और विटामिन सी जैसे शक्तिशाली तत्व पाए जाते है। सल्फर बालों के टूटने और पतले होने जेसी समस्या को कम करता है। इसके साथ ही यह बालों के रीग्रोथ भी करता है। प्याज में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुण भी पाए जाते है। जो बालों को सफेद होने से भी रोकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

