जितना हम हमारी स्किन का ध्यान रखते है उतना ही हमे हमारे बालों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके बाल अच्छे रहेंगे तो आपकी सुंदरता भी देखेगी। बाल आपके पूरे फेस का लुक बदल सकते है। इसलिए अपको आपके फेस के साथ साथ अपने बालों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। आज कल बालों को लेकर कई लोगो को तरह तरह की दिक्कतें हो रही है। जिनमें से बालों के दोमुंहे होना जैसे मानो आम बात हो गई है और इस परेशानी से निजात पाने के लिए कुछ लोग ट्रीमिंग करवा लेती है। पर कुछ दिनों के बाद बाल जेसे के तेसे हो जाते है। तो आज हम आपको बताएंगे की, केसे घर बैठे बैठे आप बालों से दोमुहें बालों को दूर कर सकती है। तो आइए जानते है
इसे भी पढ़े : 4 साल की बच्ची का हुआ अपहरण, सिलवानी से हुई बरामद
बालों के दोमुंहे होने के कई कारण कई हो सकते है। जिसमे से स्ट्रेटनिंग करवाना, बालों में बार बार हेयर कलरिंग करना, बालो को गर्म पानी से धोना, पर्मिंग, टाइट बांधना, तौलिये में लपेटना, स्टाइलिंग और स्ट्रेटनर करना, यह सब आम करण है ऐसे बाल होने के।
इसे भी पढ़े : कोरोना के कारण बंद किए एपल के ऑफिस
बालों में लगाएं उड़द की दाल
काली उड़द की दाल आपके हो रहे दोमुंहे बालों की दिक्कत को पूरी तरह से दूर कर सकती है। इसे इसके लिए आपको आधा कप काली उड़द की दाल लेना है फिर इसमें एक चम्मच मेथी के दाने को मिलाना है। इसके बाद इन दोनों को अच्छे से मिक्सी में पीस कर एक दम बारीक पाउडर के रूप में तैयार कर लें। इसके बाद इस पाउडर में आधा कप दही मिला कर अच्छे से मिक्स करें फिर इसे कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें। इसके बाद इसे अपने बालों में अच्छे से लगाएं और एक घंटे बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें।
इसे भी पढ़े : ब्रिटेन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना के मामले दर्ज हुए
शहद और दही का करें बालों में प्रयोग
इसे भी पढ़े : ब्रिटेन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना के मामले दर्ज हुए
बालों में हो रहे दोमुंहे की परेशानी को दूर करने के लिए आप शहद और दही का भी यूज कर सकती है। इसके लिए आप एक बाउल में आधा कप दही लें और इसमें तीन से चार चम्मच शहद मिला दें। इसके बाद इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाए। अब इस पेस्ट को अच्छे से अपने बालों और स्कैल्प में लगा लें, फिर एक घंटे बाद अपने बालों को धों लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

