शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
बिना पार्लर जाए घर बैठे दिखाएं अपने बालों को घना, करें इन टिप्स को फॉलो
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बिना पार्लर जाए घर बैठे दिखाएं अपने बालों को घना, करें इन टिप्स को फॉलो

बिना पार्लर जाए घर बैठे दिखाएं अपने बालों को घना, करें इन टिप्स को फॉलो

N
डेस्क रिपोर्टर

बालों की हेल्थ आपके खाने पीने की आदतों पर निर्भर करता है। अगर आप हेल्‍दी खाना, प्रोटीन से भरा हुआ भोजन या फिर रिच भोजन रोज करते हैं तो आपके बाल घने होने के साथ साथ खूबसूरत भी रहेंगे। पर अगर आपकी अनहेल्‍दी डाइट है तो इसका बुरा असर आपके बालों पर भी देखेगा। अच्छी डाइट न लेने से आपके बाल पतले और बेजान से हो जाते हैं। पर कई बार बाल जेनेटिकली भी पतले होते हैं। ऐसे में इन्‍हें घना दिखाना और इनमें वॉल्‍यूम को ऐड करना बिलकुल आसान काम नहीं होता है। मुश्किल तब और ज्यादा बढ जाती है जब आपके बाल सिल्‍की और सीधे होते हैं। ऐसे बालों में वॉल्‍यूम लाना बेहद कठिन काम है। पर हमारे पर कुछ हेयर ट्रिक्‍स हैं जिनकी मदद से आप अपनी रेग्‍युलर हेयर स्‍टाइल में कुछ बदलाव लाकर बालों के वॉल्‍यूम को बढा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर बैठे कैसे बालों में वॉल्‍यूम लाया जा सकता हैं।


अपने बालों में करें खास शैम्पू और कंडीशनर का प्रयोग

शैंपू और कंडीशनर से भी बालों में बदलाव लाया जा सकता है। अपने बालों का वॉल्यूम बढ़ाया जा सकते हैं। पर इसके लिए आप ऐसे शैंपू का यूज करें जो पैराबेन फ्री हो। ऐसे शैंपू और कंडीशनर का यूज करें जिसमें बायोटिन हो। ये प्रोटीन का निर्माण करते है और बालों कि नमी को बनाएं रखते हैं। इसके साथ ही यह बालों को घना और थिक करने में मदद करते हैं। जिससे बालों को अच्छा खासा वॉल्यूम मिलता है।


बालों को करें ब्लो ड्राई

शॉवर लेने के बाद जब बाल 80% सूख गए हो तब अपने बालों को झुककर पलट लें और इसी पो‍जीशन में अपने बालों को ब्लो-ड्राई करें। बीच बीच में अपने बालों में इसी तरह कॉम्‍ब भी करें। इससे आपके बालों में काफ़ी ज़्वॉल्यूम देखेगा। 


बालों में कराएं लेयर्स ऐड

लेयर कट बालों को घना दिखाता है। यह पतले बालों को ऐसा इफ़ेक्ट देगा जिससे आपके बाल घने देखने लगते है। अगर आपको आप बालों में वॉल्यूम दिखाना है तो आप यह करवा सकते है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें