हम सब यह जानते हैं कि पिंपल्स और एक्ने अधिकतर चेहरे पर ही होते हैं, पर आपको यह बता दें कि फैस पर होने वाले ये एक्ने शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं। यह सामान्य पिंपल्स की तरह ही होते है। इमोशनल स्ट्रेस, मसलन, हार्मोन का बदलाव, स्किन इरिटेशन और बैक्टीरियल इन्फेक्शन। शरीर में होने वाली इन समस्याओं के कारण से कई बार चेहरे के अलावा पीठ, बाजू, गर्दन और कंधों पर भी एक्ने हो जाते हैं। इसके साथ ही जब हमारी स्किन पर मौजूद ऑयल ग्लैंड ओवर ऐक्टिव हो जाता हैं और वहां एक्सेस डेड स्किन सेल जमां होने लगते है तो इस कारण से स्किन पोर्स ब्लॉक होने लगते है और उन जगहों पर ब्लैक हेड्स जेसी समस्या होने लगती है। जो बाद में पिंपल्स और एक्ने का रूप ले लेते हैं। इससे बचने के लिए आप चेहरे की तरह ही बॉडी को भी हफ्ते में एक दिन स्क्रब जरूर करें। इसके साथ ही अगर आपके शरीर पर ज्यादा एक्ने हो रहे हैं तो यहां आप कुछ सिंपल से उपायों को अपनाकर इसे पूरी तरह से ठीक कर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

