N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के मौसम में हमारी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए कई लोग अलग अलग तरह के बॉडी लोशन भी ट्राई करते है फिर भी कुछ देर बाद स्किन ड्राई होने लगती है। ठंड में स्किन के लिए बेस्ट होती है 'ग्लिसरीन' जो ड्राईनेस को दूर करती है। इसके साथ ही स्किन में निखार भी लाती है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आ रही झुर्रियों और फाइन लाइन को दूर करने के लिए ग्लिसरीन एक बेहतरीन दवा है। ग्लिसरीन थोड़ी सी चिपचिपी होती है इसलिए इसका यूज गुलाब जल के साथ किया जाता है।
क्या है ग्लिसरीन के फायदे
ग्लिसरीन का यूज करने से फेस के निशान, ड्राइनेस, रूखापन, पैची स्किन जेसी अन्य समस्या दूर होती है। ग्लिसरीन स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाती है। इसके अंदर एंटी एजिंग प्रोपर्टीज होता है जो बढ़ती उम्र के असर को चेहरे पर दिखने नहीं देते है। ड्राई स्किनके साथ जिनकी ऑयली स्किन है वो लोग भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या है ग्लिसरीन, अंडा और शहद के फायदे
ग्लिसरीन फेस की ड्राइनेस दूर करने के साथ साथ स्किन की इलास्टिसिटी में भी सुधार करती है। वहीं शहद स्किन की झुर्रियों को कम करने के साथ साथ फेस पर ग्लो लता है। पैक में यूज होने वाला अंडा स्किन को अच्छा और हेल्दी बनाता है। अगर आप अंडे का यूज नही करते हैं तो सिर्फ शहद और ग्लिसरीन का भी यूज कर सकते हैं। चाहिए जानते हैं कि केसे बनाना है ग्लिसरीन, शहद और अंडा का पैक
ग्लिसरीन, अंडा और शहद का पैक बनाने के लिए एक बाउल लें फिर उसमें अंडे का सफेद वाला हिस्सा लें और अच्छे से फेंटे लें। अंडा फेंटने के बाद इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डाले फिर एक चम्मच शहद डालकर अच्छें से मिक्स करलें। इस पेस्ट को ब्रश की मदद लेकर अच्छे से अपने चेहर पर लगाएं फिर इसे सूखने तक के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।इस बात का ध्यान रखें कि ग्लिसरीन का यूज हमेशा पानी या गुलाब जल को मिलाकर ही करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

