शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
माथे के मुहांसों से है परेशान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को, जल्द मिलेगा आराम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
माथे के मुहांसों से है परेशान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को,  जल्द मिलेगा आराम

माथे के मुहांसों से है परेशान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को, जल्द मिलेगा आराम

N
डेस्क रिपोर्टर
खराब लाइफ स्टाइल के कारण फेस पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या आम हो जाती है। खासकर जब माथे पर निकलने वाले मुहांसे फेस की खूबसूरती में दाग की तरह नजर आने लगते है। इन मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए कई लोग तरह तरह के फेस वॉश, फेस पैक, स्क्रब और महंगे प्रोडक्ट को यूज करते है। पर मुहांसों की समस्या ऐसी है जिसे हल करना थोड़ा मुश्किल है।  हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से माथे के मुहांसों को जड़ से खत्म कर सकते है। 

इसे भी पढ़े : सोशल मीडिया पर छाया धनश्री वर्मा का नया वीडियो, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अवतार में आई नजर

बतादें कि,  धूल, धूप और मिट्टी कि वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। जिससे डर्ट पार्टिकल्स आसानी से आपकी स्किन के पोर्स में चिपक जाते हैं और इनमें मौजूद बैक्टीरिया फेस की स्किन पर पिंपल्स और एक्ने का कारण बन जाते है। पर कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी होती है जो इन बैक्टीरिया को पूरी तरह से नष्ट करने में मदद करती हैं। जिनके यूज से आप मुहांसों को गुडबॉय कह सकते हैं। तो आइए जानते है इन नुस्खों के बारे में….

एलोवेरा जेल 
एलोवेरा औषधीय तत्वों से भरपूर होने के साथ साथ इसमें एंटी-बैक्टीरियल के गुण भी पाए जाते है। ऐसे में सोने से पहले आप अपने  माथे और पूरे फेस पर एलोवेरा जेल अच्छे से लगाएं और आधे घंटे बाद अपने फेस को साफ पानी से धो लें। इससे आपके माथे के मुहांसे कम होने के साथ साथ आपके फेस पर भी ग्लो आएगा। अगर आपको  एलोवेरा जेल से किसी भी तरह कि एलर्जी है, तो आप अपने फेस पर बर्फ यूज कर सकती है। 

माथे को न रगड़े
अगर आपके माथे पर मुहांसे हो रहे हैं, तो अपनी स्किन  को रगड़ने से बचें। मुहांसों में स्किन को स्क्रब और रब करने से मुहांसे बढ़ने लगते है। इसके साथ ही दिन में दो से तीन बार अपने फेस को धोएं। 

पुदीना और गुलाब जल फेस पैक का करे यूज 
पुदीना में एंटी-बैक्टीरियल होने के साथ-साथ फेस को ठंडा करके ऑयल फ्री रखता है। वहीं गुलाब जल फेस पर निखार लाने का काम करता है। दोनों को एक साथ यूज करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों को पीस कर उसमें गुलाब जल मिला कर अपने फेस और माथे पर अच्छे से लगाएं। फिर 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से  धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें