शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
बालों की समस्या से है परेशान तो करें तुलसी के बीज का इस्तेमाल, मजबूत होने के साथ साथ होंगे घने और लंबे
01 अप्रैल, 2022 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बालों की समस्या से है परेशान तो करें तुलसी के बीज का इस्तेमाल, मजबूत होने के साथ साथ होंगे घने और लंबे

बालों की समस्या से है परेशान तो करें तुलसी के बीज का इस्तेमाल, मजबूत होने के साथ साथ होंगे घने और लंबे

N
डेस्क रिपोर्टर
भारतीय आयुर्वेद की बात करें तो तुलसी का खास महत्व है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। जिसका  इस्तेमाल इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। वहीं अगर तुलसी के बीज की बात करे वो भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इन्हें   सब्जा बीज कहा जाता है। अपको जानकर हैरानी होगी की तुलसी के बीज आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तुलसी के बीजों का यूज करके आप अपने बालों की सभी परेशानियों (Problems) से छुटकारा पा सकते है। 

 
बतादें कि, तुलसी के बीज में आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर, ओमेगा 3, फोलिक एसिड, फैटी एसिड, पॉलीफेनोलिक, फाइटोकेमिकल्स और ल्यूटिन जैसे तत्व मौजूद होते है। ऐसे में अगर आपके बाल कमजोर हो रहे है तो आप बालों को हेल्दी बनाने के लिए तुलसी के बीज की मदद के सकते है। ये आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। तो चलिए जानते हैं बालों पर तुलसी के बीजों को किस तरह से इस्तेमाल करना है। 

दो-मुंहे बाल होंगे खत्म
तुलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में आयरन और फैटी एसिड मौजूद होते है जो दो-मुंहे बालों की परेशानी को दूर करने में मदद करती है। इसे यूज करने के लिए आप तुलसी के बीजों से एक पाउडर बनाएं और उसमे आंवला और रीठा पाउडर को मिलाएं फिर उसे अपने बालों पर लगाएं। इसके बाद आप अपने बालों को दो घंटे बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके दो-मुंहे बाल धीरे-धीरे करके खत्म हो जाएंगे। 

 
बालों का झड़ना होगा कम
तुलसी के बीजों में  प्रोटीन और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होता हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करते है। ये आपके बालों को झड़ना कम करने में मदद करते है। इसे यूज करने के लिए आप एक मुठ्ठी तुलसी के बीजों को रात में भिगो दें और सुबह नहाते वक्त इसके पानी से अपने बालों को धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें