जिस तरह से हम अपनी स्किन की केयर करते है ठीक उसी तरह से हमे अपने बालों की केयर करना बेहद जरूरी होता है। पर आज कल की लाइफ स्टाइल की बजाए से बालों का टूटना, झड़ना और असमय सफेद होना एक आम समस्या हो गई है। जिससे हर दूसरा इंसान परेशान है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई लोग तरह तरह के उपाएं करते हैं। इनमें से जो सबसे कारगर और घरेलू उपाएं है वो है मेथी के बीज, ये हेयर केयर के लिए काफी फायदेमंद होता है। बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए आप मेथी के बीज का इस्तेमाल कर सकते है। इसे आयुर्वेद में भी इस्तमाल किया जाता है। हेल्थलाइन के अनुसार, मेथी के बीज में जिंक, आयरन, हेल्दी फैट और प्रोटीन की भरपुर मात्रा होती है। जो बालों को अच्छा न्यूट्रीशन देने के काम करता है।
मेथी के दानों की मदद से आप अपने बालों को झड़ने से रोक सकते है। इसमें आप मेथी के दाने को नारियल तेल में मिलाकर भी यूज कर सकते है। इसके लिए आप मेथी के दानों को पीसकर पाउडर की तरह बना लें फिर पाउडर में नारियल के तेल मिक्स कर लें। इसे हफ्ते में दो बार आपने बालों में लगाएं।
बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के लिए आप दो चम्मच मेथी के दाने को पानी में अच्छे से उबाल लें और फिर इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इस पानी को छान कर अपने बालों को इससे धोएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

