शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
चाहिए लंबे बाल तो करें अमरूद के पत्‍ते का इस्तेमाल, दो हफ़्ते में देखेगा असर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चाहिए लंबे बाल तो करें अमरूद के पत्‍ते का इस्तेमाल, दो हफ़्ते में देखेगा असर

चाहिए लंबे बाल तो करें अमरूद के पत्‍ते का इस्तेमाल, दो हफ़्ते में देखेगा असर

N
डेस्क रिपोर्टर
आज के समय की बात करे तो हर कोई यही चाहता है कि उसके बाल खूबसूरत दिखने के साथ-साथ मुलायम, घने, काले और लंबे हों। बालों के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते है, फिर भी उनके बाल जेसे के तेसे ही रहते है। पर आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे जिसे आप आसानी से यूज़ भी कर सकती है और यह आपके बालों कि ग्रोथ के लिए बेहद असरदार भी है। 

अमरूद की पत्तियों से तेजी से होती है बालों की ग्रोथ
अमरूद तो आपने बहुत खाए होंगे पर क्या आपको पता है उसके पत्ते हमारे बालों के लिए कितने अच्छें होते है। अमरूद की पत्तियां (Guava Leaves) हमारे बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। अगर हम इसका यूज़ नियमित रूप से करें तो बाल ना सिर्फ हेल्‍दी होंगे बल्कि इससे बाल तेजी से लंबे भी होंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे अमरूद की पत्तियों का इस्‍तेमाल करना है। 

अमरूद की पत्तियों का हेयर पैक
सबसे पहले तो 20 से 25 अमरूद के पत्तों को अच्छें से धोकर सुखा लें। फिर इन पत्तों को मिक्‍सी में डाले फिर इसमें पानी डाले और अच्छे से पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों की स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद आप कुछ मिनटों के लिए अपनी उंगलियों से बालों में मसाज करें। फिर 40-45 मिनट के बाद अपने बालों को सादे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि बाल को धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। इसे हफ़्ते में कम से कम दो बार लगाए, इससे आपके बालों ग्रोथ तेजी से होगी और बाल मज़बूत भी बने रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें