शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
बालों को करना चाहते है लंबा तो लें इन घरेलू नुस्खों की मदद, महीने भर में दिखेगा असर
01 मार्च, 2022 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बालों को करना चाहते है लंबा तो लें इन घरेलू नुस्खों की मदद,  महीने भर में  दिखेगा असर

बालों को करना चाहते है लंबा तो लें इन घरेलू नुस्खों की मदद, महीने भर में दिखेगा असर

N
डेस्क रिपोर्टर
अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खान-पान, प्रदूषण और गलत हेयर केयर के कारण से बालों का बढ़ना रुक जाता है।   ऐसे में आप अपनी लाइफ स्‍टाइल में थोड़ा बदलाव लाकर आप बालों की ग्रोथ फिर से बढ़ा सकते हैं। पर अगर आप चाहते है कि आपके बाल जल्दी से बढ़ने लगे तो आप अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ नेचुरल चीजों को एड करे। ये नेचुरल इंग्रेडिएंट्स औषधीय गुणों से भरपूर होना चलिए। जो बालों को अंदर से पोषण तो दे ही साथ ही ये बालों की ग्रोथ भी बढ़ाने का काम करे। ऐसे में आज  हम आपको यहां बताएंगे कि आप बालों को तेजी से कैसे लंबा कर सकते है। चलिए जानते है  कारगर घरेलू उपायों की मदद से कैसे बालों को बढ़ा करें।

तिल का  तेल और मेथी दाने का करें इस्तमाल
तिल का तेल और मेथी दानें दोनों ही बालों को पोषण देते है। ऐसे में इन दोनों को मिला कर बनाया गया हेयर मास्क आपके बालों की ग्रोथ को कई गुना बढ़ा सकता है। इसे तैयार करने के लिए मेथी सीड्स को ड्राई रोस्ट कर इसका पाउडर बना लें। अपने बालों की लेंथ के मुताबिक, एक बाउल में मेथी पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच तिल का तेल मिला लें। ध्‍यान रहे कि तेल ज्यादा ना हो। अब इससे कुछ देर तक अपने बालों में मसाज करें और आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें फिर नॉर्मल पानी से अपने बाल धो लें।

एलोवेरा जेल का करें यूज
बालों की ग्रोथ के लिए एलोवेरा जेल काफी मददगार होता है। आप इसे हेयर पैक और ऑयलिंग की तरह यूज कर सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप कम से कम हफ्ते में तीन बार एलोवेरा जेल को रात में बालों में  लगाकर सो जाएं और सुबह नॉर्मल पानी से धो लें। 

आंवला का जूस
आयरन और विटामिन सी से भरपूर आंवला का जूस नेचुरल इंग्रेडिएंट से भरा होता है। यह बालों को कई तरीके से फायदा पहुंचाने का काम करता है। इसके लिए आप आंवला जूस को अपने बालों और स्कैल्प में अच्छे से अप्लाई करें। फिर इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब नॉर्मल पानी से अपने बाल धो लें

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें