N
डेस्क रिपोर्टर
इन दिनों बालों का झड़ना और पतले होते बालों की समस्या से हर कोई परेशान है। समय के अभाव में लोग बालों की सही तरह से केयर नहीं कर पाते है। जिसके कारण बाल धीरे धीरे झड़कर पतले हो जाते हैं। ऐसे में बालों की खूबसूरती कम होना स्वाभाविक सी बात है। पतले बालों का हेयर स्टाइल बनाना भी काफी मुश्किल होता है और ऐसे बालों को खुला रखने पर भी दिक्कत आती है। ऐसे समय में आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स की जरूरत होती है जिनके जरिए आप तुरंत अपने पतले बालों को मोटा दिखा पाए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान और शानदार हैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद लेकर आप चुटकियों में अपने बालों को मोटा और घना दिखा सकती हैं।
बालों में उल्टा कॉम्ब करें
पतले बालों को अगर तुरंत मोटा और बाउंसी दिखाना चाहती है तो इसका सबसे आसान सा तरीका है, आप अपने बालों को उल्टा कंघा करें। इसका मतलब ये है कि आप अपने बालों को हमेशा आगे से पीछे की तरफ कॉम्ब करती हैं पर जब आपको बालों को घना और भरा-भरा दिखाना है तो उसके लिए आपको अपने सारे बालों को आगे की तरफ झुककर, पीछे से आगे की और बालों में कंघी करें। ऐसे करने से आपको आपके बाल बाउंसी दिखेंगे।
बालों में हेयर स्प्रे का करें यूज
आप सबसे पहले अपने बालों में बीच की एक मांग निकालें। फिर अपने थोड़े बालों पकड़ें और जड़ में हेयर स्प्रे करें। ऐसा आप अपने पूरे बालों में करें। इसे आप आगे से लेकर पीछे तक करें। ऐसा करने से आपके बाल घने भी दिखेंगे और हेयर स्टाइल भी बाउंसी बनेगी।
अपने बालों की मांग चेंज करें
अगर आप काफी वक्त से एक ही हेयर स्टाइल बना रही हैं तो आप इसको चेंज करके भी हेयर को आराम से बाउंसी बना सकती हैं। अगर आप लेफ्ट साइड से मांग निकलती है तो फिर राइट साइड से मांग निकाले, ऐसा करने से आपके राइट साइड से हेयर बाउंसी हो हो जाएंगे ।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

