शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
हरा धनिया है बालों के लिए वरदान? इसके फायदे जान कर आप हो जाएंगे हैरान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हरा धनिया है बालों के लिए वरदान? इसके फायदे जान कर आप हो जाएंगे हैरान

हरा धनिया है बालों के लिए वरदान? इसके फायदे जान कर आप हो जाएंगे हैरान

N
डेस्क रिपोर्टर
हरा धनिया हर व्यंजन की खुबसूरती और स्वाद को बढ़ाने में  एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। पर क्या आपको पता है कि इसका बालों पर उपयोग किया जा सकता है? हरे धनिया से होने वाले फायदे को जानकर आप दंग रह जाएंगे। हरे धनिया में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पाए जाते है। जो बालों के लिए काफी अच्छे होते है। हरा धनिया बालों की जड़ो को मजबूत बनाने में मदद करता है और  बालों का झड़ना भी कम करता है। तो आइए जानते है कि केसे हरे धनिया का यूज कर आप अपने बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते है। 

हरे धनिया का पेस्ट
अपने बालों को मजबूत और घना करने के लिए अपने बालों के हिसाब से डंठल सहित ताजी हरा धनिया लें और इसे अच्छे से धो लें फिर  ब्लेंडर में थोड़ा सा पानी डालकर एक पतला पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में जड़ो से लगाए। फिर इसे लगभग एक घंटे के लिए छोर दें। टाइम हो जाने के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से अच्छी तरह धो लें। इसे आप हफ्ते में कम से कम 2 बार करें। इससे आपके बालों में मजबूती आने के साथ साथ घने भी होने लगेंगे।

एलोवेरा और हरा धनिया
हरे धनिया को अच्छी तरह से धोलें फिर इसे ब्लेंडर में डाल कर उसमे थोड़ा एलोवेरा जेल डाले फिर इनको एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट  गाढ़ा  है तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ो में लगाए और अपनी उंगलियों  से 5 सेन10 मिनट हल्की मसाज करें। इसके बाद इसे  40 से 50 मिनट तक लगे रहने दें। फिर माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें। इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार यूज करे। इससे आपके बाल मुलायम होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें