कई बार हम मार्केट से बेस्ट मेकअप प्रोडक्ट खरीदते हैं पर वो कुछ ही दिनों में पैची होकर खराब होने लगते है। मेकअप प्रोडक्ट्स के खराब होने का सबसे मामूली कारण उसको रखने में की गई लापरवाही होती है। लड़कियां मेकअप करने के लिए इन्हें यूज तो कर लेती है पर उसको रखने में लापरवाही करती है। जिसके कारण महंगे मेकअप प्रोडक्ट जैसे की, फाउंडेशन, लिपस्टिक, नेलपेंट, काजल, मस्कारा, कॉम्पैक आदि खराब हो जाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने मेकअप प्रोडक्ट को लंबे समय तक के लिए सही यूज कर पाएंगी।
ऐसे करें मेकअप प्रोडक्ट को स्टोर
लिपस्टिक
लिपस्टिक एक ऐसी होती है जिसे लड़कियां सबसे ज्यादा यूज करती है। लड़कियां इसे जल्दबाजी में ड्रेसिंग टेबल पर ही रख देती हैं या फिर अपने बैग के बाहरी पॉकेट में। अपको आपको बता दें कि लिपस्टिक बेहद नाजुक चीज होती है जिसे धूप और अधिक गर्म वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए। अच्छा होगा कि आप अपनी सभी लिपस्टिक को एक कंटेनर में डाल कर फ्रिज में रखा करें। ऐसे करने से ये लंबे समय तक टीके रहेगी।
कंसीलर
फेस के दाग धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का यूज किया जाता है।ऐसे में कई बार हम इसे यूज करने के बाद इसका ढक्कन बंद करना भूल जाते है। जिसके बाद उसमे हवा लग जाती है ओर वो खराब होने लगते हैं। ऐसे में इसे एयर टाइट कंटेनर में ही रखें।
आई लाइनर और मस्कारा
आई लाइनर और मस्कारा हवा में रहने पर सूख जाते हैं और फिर उसे यूज करना मुस्कील हो जाता है। ऐसे में आप जब मस्कारा को यूज करें तो उसे टाइट से बंद करें। इसके बाद इसे धूप वाली जगह से दूर ही रखें तो बेहतर होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

