N
डेस्क रिपोर्टर
अपने फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए हम तरह तरह कि चीजों का इस्तेमाल करते हैं। पर कई बार कुछ स्किन प्राब्लम्स हमारे फेस से निखार खत्म कर देती है। इसके साथ ही कई मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी स्किन की इन परेशानियों को दूर नही कर पाते है। हालांकि बादाम का तेल आपकी स्किन कि सभी तरह की प्राब्लम को सॉल्व कर सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर बादाम का तेल फेस से जुड़ी सभी समस्या को दूर करने के साथ साथ फेस पर निखार लाने का भी काम करता है। बादाम के गुणों से तो हम सभी वाकिफ हैं।
पर आपको बतादें कि, बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, ए, डी पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, मैंग्नीज, आयरन, फॉस्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से बादाम के तेल का यूज करके कई सारी स्किन प्राब्लम्स को दूर कर सकते है।
ऐसे करें बादाम के तेल का यूज
रोज रात को सोने से पहले आप बादाम के तेल को आपकी स्किन पर अप्लाई करें। इससे पहले आप अपने फेस को क्लीन करले। फिर बादाम के तेल की कुछ बूंदों को अपनी हथेलियों पर रखकर अच्छे से रगड़ें, ऐसा करने से तेल हल्का गर्म हो जाएगा। फिर हल्के हाथों से अपने फेस पर थोड़ी देर तक मसाज करें। आइए अब जानते हैं बादाम का तेल के फायदे।
खत्म डार्क सर्कल्स
कई बार नींद पूरी न होने ओर ज्यादा स्ट्रैस लेने कि वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने लगते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले आप बादाम के तेल में थोड़ा सा गुलाब जल या फिर शहद मिलाकर अपने डार्क सर्कल्स पर लगाएं। इससे आपको छुटकारा मिलेगा।
दूर होंगी झुर्रियां
चेहरे पर झुर्रियां एजिंग के लक्षण होती हैं। जो आपके फेस के निखार को कम करने का काम करती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप बादाम के तेल में नारियल का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर अपने फेस पर लगाएं। इससे झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर करने में मदद मिलेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

