शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
जानें बालों के लिए कैसे वरदान है गुड़हल का तेल, क्या है इसके फायदे
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें बालों के लिए कैसे वरदान है गुड़हल का तेल, क्या है इसके फायदे

जानें बालों के लिए कैसे वरदान है गुड़हल का तेल, क्या है इसके फायदे

N
डेस्क रिपोर्टर
बालों की ग्रोथ को बढाने और उन्‍हें घना बनाने के लिए लोग तरह तरह की चीज करते है। पर अपको बतादें कि, बरसों से बालों को घना और लंबे करने के लिए गुड़हल के तेल का इस्‍तेमाल किया जाता रहा है। शोधों में भी यह पाया गया है कि गुडहल के फूल और इसकी पत्तियां बालों के ग्रोथ बढाने का काम करती है। हेल्‍थलाइन के अनुसार, हिबिस्‍कस ऑयल बालों से डैंड्रफ दूर करने के साथ साथ गिरते बालों को रोक कर बालों को घना बनाने का काम करता है। तो चलिए जानते है गुड़हल के गुड़हल के तेल के फायदे।

बालों को करता है घना और लंबा
गुडहल के फूल में विटामिन-सी की मात्रा अच्छी खासी पाई जाती है। जो आपके बालों को घना बनाने में मदद करती है। इस के साथ ही इसके तेल को लगाने से आपके बाल हेल्‍दी होने के साथ घने और लंबे होते हैं।  गुड़हल के फूल से बना हुआ तेल आपके बालों को पोषण देने का काम करता है।  

बाल होंगे मजबूत
बाल में गुड़हल का तेल लगाने से बालों को स्‍ट्रेंथ मिलने के साथ एलास्टिसिटी मिलती है जिससे बाल आसानी से टूटते नहीं और बाल मजबूत बने रहते हैं। गुड़हल के तेल पाया जाने वाला विटामिन-सी आपके बालों के रोम को मजबूत बनाने का काम करते है। 
 
डैंड्रफ रहता है दूर 
गुडहल का तेल एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है जो डैंड्रफ जैसी समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। गुड़हल का तेल स्कैल्प में लगने से बालों में खुजली और रूसी दूर रहती है

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें