N
डेस्क रिपोर्टर
हर लड़की और महिला यही चाहती है की उसके बाल और स्किन अच्छी रहे और इसके लिए वो न जाने क्या क्या कर देती है। महिलाएं अक्सर अपने बालों और स्किन को लेकर संवेदनशील रहती है। अपने बालों को अच्छा रखने के लिए वो कई तरह की चीज़ों का यूज करती है। इस साथ ही वे ब्यूटी पार्लर के अलावा भी तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का यूज करती हैं।
इसी के चलते आज हम आपको अंडे से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसकी मदद से आपके बाल तो अच्छे होंगे ही साथ ही आपकी स्किन की भी कई समस्या दूर होगी। अंडे में स्किन और बालों के लिए जरुरी सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। जिनसे स्किन मुलायम, स्वस्थ, चमकदार बनती है। वहीं बालों को यह प्राकृतिक रूप से कंडीशनिंग करने का काम करता है। तो आइए जानते हैं आप किस तरह से घर पर अंडे का यूज कर सकती है।
ऑयली स्किन पर करे यूज
जिनकी स्किन ऑयली है वो अंडे के सफेद भाग को लें और इसमें दो चम्मच मुल्तानी मिटटी मिला कर अच्छे से मिक्स करे। अब इन फेस पैक को अपने फेस पर लगाएं। अब इसे 20 मिनट के बाद अपने फेस को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से अपके फेस पर ग्लो आने के साथ साथ चेहरे से ऑयल खत्म होगा।
झुर्रियां को करता है दूर
आज कल की लाइफ स्टाइल के कारण कोई बड़ी बात नही है की काम उम्र में फेस पर झुर्रियां जैसी समस्या हो। झुर्रियों को दूर करने के लिए आप एक अंडे में किसी हुई गाजर को मिलाएं साथ ही इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर एक पेस्ट तैयार करलें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर आँखों के आस-पास अच्छे से लगाएं। अब सूखने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें अपको कुछ हफ्तों में फर्क नजर आएगा।
बालों में लाएं शाइनिंग
अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। जो हमारे सिर के स्कैल्प को ठीक करने के साथ साथ बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही बाल झड़ने जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे यूज करने के लिए आप एक अंडे और एक केले को अच्छे से मिक्स करें और फिर अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह इसे लगाएं। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो अपने बालों पर शैंपू करलें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

