N
डेस्क रिपोर्टर
आपके चहरे की खूबसूरती आपकी आंखों से पूरी होती है। किसी भी लड़की की अगर आंखें खूबसूरत होती हैं, तो उसके चेहरे का नूर खुद-ब-खुद बढ़ ओर जाता है ओर इसमें आंखों की पलकें लंबी और घनी हों तो फिर क्या ही कहना। इससे आपकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं। यही एक कारण है कि, लड़कियां अपनी पलकें घनी और लंबी करना चाहती हैं।
काफी लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लंबी और घनी पलकों की चाहत में न जानें क्या कुछ नहीं करती। पर अपनी हल्की पलकों को देखकर वो कभी कभी मायूस भी हो जाती हैं। पर कुछ देर के लिए खूबसूरती बढ़ाने और ख़ुशी पाने के लिए वो आर्टिफिशियल पलकों और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का यूज करती है।
इसके साथ ही कई लोग आईलैश एक्सटेंशस का इस्तमाल करते है। इन सब कि जगह आप नेचुरल तरीकों से अपनी पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इससे बालों की ग्रोथ को बढाने में मदद मिलती है। इससे आपकी पलकें घनी और लंबी होती हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप हर रोज ग्रीन टी का सेवन करे। इसके साथ ही रात में सोने से पहले आप ग्रीन टी को ठंडा करके उंगलियों से पलकों पर भी लगा सकते है।
पेट्रोलियम जैली
पलकों पर पेट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन को अच्छे से लगा कर भी आप अपनी पलकों को घना बना सकती हैं।
ऑलिव आयल
ऑलिव ऑयल में फेनोलिक कंपाउंड की भरपूर मात्रा मौजूद होती हैं। इस कम्पाउंड की मदद से आप पलकों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

