शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
फेस मास्‍क लगाने से मेकअप हो सकता है खराब, याद रखें ये पांच टिप्‍स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फेस मास्‍क लगाने से मेकअप हो सकता है खराब, याद रखें ये पांच टिप्‍स

फेस मास्‍क लगाने से मेकअप हो सकता है खराब, याद रखें ये पांच टिप्‍स

N
डेस्क रिपोर्टर
कोरोना महामारी के बाद से शादियों के दौरान मास्‍क पहनना जरूरी हो गया है। संक्रमण से बचने के लिए यह बहुत रोल प्ले करता है। अब ऐसे में लड़कियों को मेकअप करने और उसके साथ मास्‍क पहनने में कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर वे मेकअप करने के बाद मास्‍क पहनती हैं तो लिपस्टिक से लेकर कॉन्‍टोरिंग तक सब कुछ मास्‍क पर लग जाता हैं और मेकअप पूरी तरह से खराब हो जाता है। ऐसे में अगर उन्हें फोटो खिंचानी हो तो उन्हें फिर से टचअप करना पड़ता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्‍यूटी हैक्‍स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने मेकअप को लॉन्‍ग लास्टिंग रख पाएंगी। 

जानिए मास्‍क पहनने के बाद भी मेकअप को लॉन्‍ग लास्टिंंग कैसे रखने 

प्राइमर का करें यूज 
मेकअप  करने से पहले प्राइमर का यूज करें। इससे आपका मेकअप स्‍मज नहीं होगा और लंबे समय तक अपनी जगह पर रहेगा। जब भी मेकअप के उपर मास्‍क पहनना है तो याद से मेकअप करने से 5 मिनट पहले स्किन पर अच्छी तरह से प्राइमर को अप्‍लाई करें।

लॉन्‍ग वेयर फाउंडेशन
अगर आप अपने फेस पर वॉटर प्रूफ फाउंडेशन को यूज  करेंगे तो ये आपके मेकअप को ज्यादा देर तक आपकी  स्किन पर रहेगा। अगर आप को मीडियम टू फुल कवरेज चाहिए, तो स्किट फाउंडेशन का यूज आपके लिए बेस्‍ट होगा। अच्छा होगा अगर आप मैट फिनिश मेकअप करें। 

हेवी आईमेकअप करें
अच्छा होगा कि आप अपने आई मेकअप के साथ अच्छी तरह से एक्‍सपेरिमेंट करें। अगर आपके फेस का लोअर एरिया डल भी देखता है तो उसके लिए आई मेकअप परफेक्‍ट है। फिर अगर आप मास्क को नहीं उतरेंगी तो भी आपका लुक एक दम परफेक्ट लगेगा। 

लॉन्‍ग लास्टिंग लिपस्टिक का इस्तमाल
अगर आप लॉन्‍ग लास्टिंग लिपस्टिक लगाती हैं तो ये मास्‍क लगाने के बाद भी नहीं हटेंगे और स्‍मज भी नहीं होंगे।

सेटिंग स्‍प्रे जरूर करे 
अपने मेकअप को कंप्‍लीट करने के बाद आप याद से सेटिंग स्‍प्रे का यूज करे और उसे अपने पूरे मेकअप को अच्छी तरह से फिक्‍स करें। ऐसा करने से आपका मेकअप अपनी जगह पर लंबे वक्त के लिए बने रहेंगे और मास्‍क हटाने के बाद भी नहीं हटेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें