ठंड के मौसम में शादी पार्ट्स काफी होती हैं। ऐसे में मेकअप करना आम बात है। पर मुश्किल तब होती है जब मेकअप के बाद भी स्किन में ग्लो कि जगह स्किन ड्राई और डल दिखने लगती है। कई बार सही तरह से स्किन पर मेकअप न लगने से स्किन अजीब सी दिखने लगती हैं। इस तरह की समस्या उन महिलाओं में देखने को मिलती है जिनकी उम्र 35 साल से ज्यादा हो जाती हैं। अगर आप भी ठंड के मौसम में ड्राइनेस की समस्या से परेशान है तो बता दें कि ऐसे में आप अपने मैकअप प्रोडक्ट को चेंज करें। इसके साथ ही मैकअप प्रोडक्ट लेते वक्त ध्यान दें की वो पाउडर प्रोडक्ट न हो। पाउडर प्रोडक्ट यूज करने से स्किन और ड्राई होती है। इसलिए अच्छा होगा अगर आप क्रीमी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। यहां आज हम आपको बताएंगे कि ठंड के मौसम में आप ड्राई स्किन की समस्या से कैसे बच सकते हैं ।
मेकअप यूज करने से पहले मॉश्चराइजर है जरूरी
ठंड के मौसम में स्किन को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। ठंडी हवाओं के कारण स्किन की नमी खत्म होने लगती है। ऐसे में अगर आप हार्ड कैमिकल्स वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का यूज करेंगे तो इससे आपकी स्किन पर और ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसे में ध्यान दें की आप जो भी मैकअप यूज करे वो अच्छी क्वालिटी का हो। इसके साथ है जब भी आप अपने फेस पर मैकअप यूज करें तो उससे पहले फेस की स्किन को अच्छे से मॉश्चराइजर कर लें।
फाउंडेशन में मिक्स करें फेस ऑयल
अगर आप अपने फेस पर हेवी मेकअप करने जा रही है तो हो सकता है कि ये आपके फेस पर पैची नजर आएं। ऐसे में अच्छा होगा कि आप जब भी फाउंडेशन यूज करें इसमे दो बूंद फेस ऑयल को मिक्स करलें। इसके बाद ही आपके फेस पर फाउंडेशन को लगाएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

