N
डेस्क रिपोर्टर
कई लड़कियों और महिलाओं के नाखून नही बढ़ पाते है और अगर बढ़ते भी है तो देखने में काफी रफ होते हैं और आसानी से टूट जाते हैं। इसके पीछे कई तरह के कारण हो सकते है। जिसमे से सबसे जरूरी अच्छी डाइट न लेना और नाखूनों की देखभाल न करना शामिल है। अगर आप अपने नाखूनों को आसानी से बढ़ाना चाहती है या उन्हें हेल्दी और शाइनी करना चाहती है आप इन टिप्स को फॉलो करें। इससे आपके नेल्स अच्छे और मजबूत होंगे।
अपनी डाइट में शामिल करें इन चीजों को
अपने हेल्दी और शाइनी नेल्स के लिए अपनी डाइट में आप विटामिन सी, विटामिन बी-9, प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन एच से भरपूर चीजों को शामिल करें।
विटामिन H के लिए आप शकरकंद, अखरोट, अंडा, बादाम, मूंगफली, पिस्ता, अलसी के बीज, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, योगर्ट, चीज, दही, छाछ, पनीर, मक्खन, घी जैसी चीजों को शामिल करें।
विटामिन A के लिए आप टमाटर, चुकंदर ब्रोकली, शलजम, आम, पपीता, साबुत अनाज, तरबूज, कद्दू, चीकू, पनीर और बीन्स जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
विटामिन B-9 के लिए आप चिकन, खट्टे फल, बीन्स, केला, खरबूजा, मटर, ओट्स, मशरूम जैसी चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें।
विटामिन K के लिए आप नारंगी, नींबू, संतरा, आंवला, बेर, अंगूर, पुदीना, कटहल, चौलाई, अमरूद, सेब, दूध, पालक को अपनी डाइट में शामिल करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

