शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं दलिये से बना उबटन, जानें कैसे करना है इस्तेमाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं दलिये से बना उबटन, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं दलिये से बना उबटन, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के मौसम में स्किन में निखार लाने के लिए उबटन का प्रयोग किया जाता है। उबटन हमारी स्किन को क्‍लीन करने के साथ साथ मॉश्‍चराइज भी करता है। यह  डेड स्किन को हटाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही सदियों से चला आ रहा उबटन, स्किन केयर का एक बहुत ही नेचुरल और घरेलू उपाय है। इसे यूज करने से अपको किसी भी तरह का साइड इफेक्‍ट नहीं होता। उबटन बनाने के लिए आप दलिया का भी प्रयोग कर सकती है। दलिया जितना फायदेमंद हमारी सेहत के लिए होती है, यह उतनी ही स्‍क‍िन की सेहत के लिए  फायदेमंद मानी जाती है। दलिया में ढेर सारे ऐसे विटामिन्‍स और मिनरल्‍स होते हैं जो स्किन को निखारने और उन्‍हें हेल्‍दी बनाए रखने का काम करते हैं। इसके साथ ही दलिया से बने उबटन को यूज करने से स्‍क‍िन सॉफ्ट बनती है और डेड स्‍क‍िन सैल्‍स पूरी तरह से खत्म हो जाते है। अगर आपको फेस पर इंस्‍टेंट ग्‍लो चाहती है  तो आप दलि‍या से बना उबटन का यूज कर सकती हैं। अपको तीन हफ्तों में इसका असर नजर आएगा।  तो चलिए जानते है कि घर पर कैसे बनाएं दलिया का उबटन। 
 

दलिया उबटन को तैयार करने की सामग्री
आधा कटोरी दलिया
कच्‍चा दूध
एलोवेरा जेल
गुलाब जल
हल्‍दी पाउडर


कैसे बनाएं दलिया उबटन   
दलिया उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले  एक कटोरी में आधा कटोरी दलिया लें और इसे मिक्‍सी में डालकर एक पाउडर के रूप में तैयार करलें। अब इसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और कच्‍चा दूध को बराबर मात्रा में डाले और अच्छे से सब को मिक्स करके एक  पेस्‍ट तेयार करले।  अब इसमें आप एक चुटकी  हल्‍दी पाउडर  मिलाए और अच्छे से सबको मिला लें, तैयार है आपका दलिया उबटन।

दलिया उबटन इस तरह से करें यूज 
सबसे पहले अपने फेस को अच्‍छी तरह से क्‍लीन करें।  इसके बाद अपने पूरे फेस और गर्दन पर दलिया का  उबटन लगाएं। अब हल्‍के हाथों से उबटन को रगड़ते हुए अपने चेहरे पर फैलाएं। फिर 5 मिनट बाद इसे हल्‍के हाथों से रगड़कर अपने फेस से हटा ले। 
 
 
क्या है दलिया उबटन के फायदे  
दलिया के बना हुआ उबटन आपकी स्‍क‍िन को मॉइश्‍चराइज करने के साथ साथ नरिश करने का भी  काम करता है। इसके साथ ही अगर आपकी स्‍क‍िन में खुजली जेसी समस्‍या है तो ये उसे भी ठीक करता है और ड्राइनेस को पूरी तरह से खत्म करता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें