शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
नहाते समय ध्यान दें इन बातों पर, बाल ड्राई और डैमेज होने से बचेंगे
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नहाते समय ध्यान दें इन बातों पर, बाल ड्राई और डैमेज होने से बचेंगे

नहाते समय ध्यान दें इन बातों पर, बाल ड्राई और डैमेज होने से बचेंगे

N
डेस्क रिपोर्टर
खूबसूरत और घने बाल भला कौन नही चाहता। बालों  को आकर्षक बनाने के लिए लोग तरह तरह की चीजों का इस्तमाल करते है। पार्लर से लेकर अलग-अलग हेयर केयर टिप्स को फॉलो करने के बाद भी बालों की देखभाल करने में गलतियां हो ही जाती है। जिसका खामियाजा बालों को उठाना पड़ता है। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में खासकर नहाते वक्त बालों को साफ रखने के लिए कुछ आम बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे कारण हमारे बाल डैमेज होने लगते हैं। आज हम आपको बालों की केयर करने के कुछ खास टिप्स बताएंगे, इन टिप्स को  फॉलो करके आप अपने बालों को डैमेज होने से बचा सकती है। 

बालों में न लगाएं देर तक तेल 
कई लोग बालों में 1 से 2 दिन ऑयल लगाकर रखते है।  जिसकी वजह से बालों में धूल के कण आसानी से चिपक जाते हैं। जो बालों को डैमेज करने के लिए काफी है। इसके साथ ही  बाल रूखे और बेजान भी होने लगते है। इसलिए बेहतर होगा अगर आप नहाने के कुछ घंटे पहले ही अपने बालों में तेल लगाएं और नहाते वक्त बालों को अच्छे से धो ले।

अच्छे शैंपू का ही करें यूज
मार्केट में मिलने वाले कैमिकल युक्त शैंपू बालों को काफी नुकसान पहुचाते है। इसलिए अपने बालों के लिए बेहतर शैंपू का चयन बेहद जरूरी है। अगर मुमकिन हो तो अपने बालों के लिए शैंपू चुनने से पहले किसी एक्सपर्ट्स की सलाह लें 

बालों न देर तक न धुलें 
कई लोग अपने बालों को काफी देर तक धोते रहते है  उन्हे लगता है कि बालों को देर तक पानी से धोते रहने से बाल अच्छे से साफ हो जाएंगे। पर ऐसा बिल्कुल नही है, बल्कि अगर आप अपने बालों में ज्यादा देर तक  पानी डालेंगे तो आपके बाल की जड़ें कमजोर हो जाएगी। जिससे आपको बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें