N
डेस्क रिपोर्टर
बढ़ती उम्र के साथ-साथ टीनएज में आते ही हमारे चेहरे पर पिंपल्स जेसी कई स्किन से रिलेटेड दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं। यह सब हमारे शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलावों के कारण होता हैं। पर कई लोग ऐसे भी होते है जिन्हें उम्र के अगले पड़ावों में भी पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा सा कारण प्रदूषण और स्किन की केयर न करना है। बस इसलिए ही हमे पिंपल्स, कील-मुंहासों की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
प्रदूषण के कारण ह्यूमिडिटी और धूल-मिट्टी स्किन की समस्या को और बढ़ा देती है। अगर ऐसे में आप स्किन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करते हैं तो अगले दिन ही चेहरे पर पिंपल्स आ जाते हैं और फिर जानें का नाम भी नहीं लेते । तो चाहिए आज हम आपको बताएंगे कुछ टिप्स की जिन्हें अगर आप अपनी लाइफ में के आए तो यह समस्या थो़ड़ी कम हो जाएगी।
चेहरे पर साबुन को लगाना
नॉर्मल साबुन में हार्श केमिकल्स पाए जाते हैं जिसके यूज करने से हमारी स्किन का PH लेवल बिगड़ जाता है। फिर हमे कई सारी स्किन की समस्याएं होना शुरू हो जाती है। बेहतर होगा अगर आप अपनी स्किन पर साबुन की बदले माइल्ड फेस वॉश का यूज करें।
बदल बदल कर स्किन केयर प्रोडक्ट का यूज करना
हमेशा अपनी फेस स्किन के अनुसार स्किन केयर प्रोडक्ट का यूज करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन का टेक्टसचर नही बदलेगा और फिर आप अच्छे तरीके से अपनी स्किन को मेंटेन कर पाएंगी।
पानी कम पीना
पूरे दिन अगर आप कम पानी पीते हैं तो इसका सीधा सा असर आपकी स्किन पर देखेगा। कम पानी पीने के कारण स्किन ड्राई और डल हो जाती है। तो आप दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिए।
चेहरे पर बार बार हाथ लगाना
कई लोगों को आदत होती है कि वो बार बार अपने फेस पर हाथ लगाते रहते है। कभी उनका हाथ अपनी आंखो पर, तो कभी नाक पर, तो कभी चेहरे पर जाता ही रहता है। जिसके कारण आपकी स्किन आराम से जर्म और बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाती हैं। जिसकी वजह से फेस पर पिंपल्स जेसी और भी समस्या होने लगते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

