N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के साथ शादियों के सीजन की भी शुरुआत हो चुकी है। शादी की शॉपिंग करते समय हमारा आउटफिट तो डिसाइड हो जाता है। पर बात जब ज्वैलरी लेने की आती है तो उसमे बहुत दिक्कत आती है। ऐसी समय कई लोग जल्दबाजी में दुल्हन के लिए ऐसी ज्वैलरी ले लेते है जो उनके आउटफिट पर मैच नहीं करती। साथ ही बजट भी उनके हाथ के बाहर चला जाता है। ऐसी कुछ समस्याओं से बचने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसकी मदद लेकर आप परफेक्ट वेडिंग जूलरी खरीद पाएंगे।
क्या है वेडिंग ज्वैलरी की शॉपिंग टिप्स
पहले कर लें अपना बजट डिसाइड
शादी की शॉपिंग शुरू करने से पहले एक परफेक्ट बजट जरूर बना लें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है, ताकि आप सही चीज पर सही खर्च कर पाए। बजट बनाते वक्त यह कोशिश करें कि अपने बनाए हुए बजट के अंदर ही शॉपिंग करें।
सबसे पहले खरीदें ज्वैलरी
जब आप शादी की शॉपिंग करना शुरू करें तो सबसे पहले अपनी ब्राइडल जूलरी को खरीदे। जूलरी खरीद लेने के बाद ही अपना लहंगा खरीदे। ऐसा करने से आप अपनी जूलरी में ज्यादा अमाउंट इंवेस्ट करने से बचेंगे और अपनी वेडिंग आउटफिट को जूलरी के हिसाब से खरीद सकेंगी।
जब वेडिंग डेट फाइनल होजाए फिर करें ज्वैलरी का चुनाव
अच्छा होगा अगर आप ज्वैलरी की शौपिंग वेडिंग डेट फाइनल होने के बाद से ही शुरू करदें। शादी की शॉपिंग में बहुत वक्त लगता है। अगर अपने कुछ कस्टम-मेड ऑप्शन सोच रखे है या पहले से खरीदी हुई किसी जूलरी में कुछ चेंज कराना हैं तो आपके पास कम से कम एक या दो महीने का टाइम होना बहुत जरूरी है।
पुरानी ज्वैलरी का करें यूज
अगर आपके पास आपकी मां या दादी की जूलरी है तो इन जूलरी को आप अपनी शादी में यूज कर सकती हैं। ये जूलरी भले ही पुरानी हों सकती है पर इनका आकर्षण कभी कम नहीं होता है।
डिटैचेबल ज्वैलरी हो
अगर आप डिटैचेबल जूलरी का यूज करेंगे तो आप इसे बाद में भी यूज कर सकती है। कितनी हैवी ज्वैलरी होगी वो बस लौकर में ही पड़े रहे जाएगी।
फेस के अनुकूल लें ज्वैलरी
जब भी आप जूलरी खरीदें तो खासतौर पर मांग टीका नथ और झुमके को अपने फेस के हिसाब से ले और अच्छा होगा अगर आप इसे पहले पहन कर देखलें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

